पीएम मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भाजपा ने खोला सुविधा केंद्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश इकाई ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व हर घर तिरंगा फहराने के उद्देश्य से आमजनों को राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता के लिए आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सुविधा केंद्र खोला। पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन …

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश इकाई ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व हर घर तिरंगा फहराने के उद्देश्य से आमजनों को राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता के लिए आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सुविधा केंद्र खोला। पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने इसका उद्घाटन किया।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सुविधा केंद्र का उद्घाटन करते हुए शर्मा ने कहा कि इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस आजादी के अमृत महोत्सव का पर्व है। पीएम मोदी ने इस अभियान के तहत देशवासियों से 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रयास है कि हर आम नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा आसानी से उपलब्ध हो, इसलिए पार्टी के प्रदेश कार्यालय सहित सभी एक हजार 70 मंडलों व जिला केन्द्रों पर सुविधा केन्द्र बनाये जा रहे हैं। पार्टी का संकल्प है कि मध्यप्रदेश के हर घर पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहरे।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस अभियान का हिस्सा बनकर अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगायें और देशभक्ति के भाव के साथ अमृत महोत्सव पर्व में सहभागी बनें।

हर घर तिरंगाअभियान क्या है?
भारत को आजाद हुए 75 साल पूरे हो रहे हैं। इसलिए केंद्र सरकार ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम चला रही है। इसी के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक लगातार तीन दिन तक राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। सरकार ने 20 करोड़ लोगों के घर पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है।

ये भी पढ़ें- भारत मालदीव को देगा दस करोड़ डॉलर का ऋण, सुरक्षा ढांचे में भी मदद 

संबंधित समाचार