बरेली: एडीजी ने ‘बेसिक लाइफ सपोर्ट’ के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली जोन के एडीजी राजकुमार ने आज रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्तर पर मनाये जाने वाले ‘National Bone and Joint Day’ के अवसर पर यू0पी0 आर्थोपैडिक एसोसिएशन द्वारा एक सप्ताह तक ‘Each ONE Save ONE’ थीम पर सड़क दुर्घटना, आपदा प्रबन्धन, हृदयघात एवं अन्य किसी चिकित्सीय आकस्मिकता के …

बरेली, अमृत विचार। बरेली जोन के एडीजी राजकुमार ने आज रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्तर पर मनाये जाने वाले ‘National Bone and Joint Day’ के अवसर पर यू0पी0 आर्थोपैडिक एसोसिएशन द्वारा एक सप्ताह तक ‘Each ONE Save ONE’ थीम पर सड़क दुर्घटना, आपदा प्रबन्धन, हृदयघात एवं अन्य किसी चिकित्सीय आकस्मिकता के दौरान पुलिस कर्मियों के First Responder के रूप में ‘बेसिक लाइफ सपोर्ट’ के प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस दौरान एडीजी के साथ बरेली के आईजी, एसपी, एसपी नगर, एसपी ग्रामीण, एसपी यातायात, एसपी क्राइम, पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे। वहीं इस दौरान बरेली आर्थोपैडिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मनोज हिरानी, सचिव, डॉ. आदित्य माहेश्वरी, डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. आर.के.भास्कर, डॉ. आशू हिरानी और डॉ. दिनेश वार्ष्णेय ने इस अवसर पर प्रशिक्षण दिया।

बता दें रिजर्व पुलिस लाइन, बरेली में एक सप्ताह तक आयोजित किये जाने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपदीय पुलिस प्रमुख, राजपत्रित अधिकारीगण, पुलिस लाइन/यूपी 112 के कर्मियों, थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी, यातायात पुलिस, जीआरपी/पीएसी कर्मियों, फायरमैन आदि को सड़क दुर्घटना, आपदा प्रबन्धन, हृदयघात अन्य किसी चिकित्सीय आकस्मिकता के दौरान First Responder के रूप में ‘बेसिक लाईफ सपोर्ट’ का प्रशिक्षण दिया जायेगा।

ये भी पढ़ें- विश्व स्तनपान सप्ताह पर बरेली कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई प्रथम ने किया ई- संगोष्ठी का आयोजन

 

संबंधित समाचार