आगरा: कोरियर कंपनी की डकैती में शामिल एक और अभियुक्त गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। जनपद की एक कोरियर कंपनी में हुई डकैती मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। 40 लाख की डकैती में अब तक मुख्य आरोपित समेत 14 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। अभियुक्तों के पास से पुलिस को लगभग 19 लाख रुपये मिले है। शेष आरोपितों की तलाश की …

आगरा। जनपद की एक कोरियर कंपनी में हुई डकैती मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। 40 लाख की डकैती में अब तक मुख्य आरोपित समेत 14 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। अभियुक्तों के पास से पुलिस को लगभग 19 लाख रुपये मिले है। शेष आरोपितों की तलाश की जा रही है।

रावतपाड़ा के तिवारी गली स्थित एनएम कोरियर कंपनी में बीती 22 जुलाई को सात बदमाशों ने डकैती की थी। पुलिस ने चार मुख्य अभियुक्तों और उनके साथियों को गिरफ्तार किया है। इसी कड़ी में मंगलवार को एक और आरोपित ओम प्रकाश को गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि 22 जुलाई को रावतपाड़ा के तिवारी गली स्थित एनएम कोरियर कंपनी में डकैतों ने डाका डाला था। इन डकैतों की पहचान दीपक, सागर, पवन, देवा, हरिओम, रानू, संदीप के रुप में की गयी थी। इसके बाद से ही पुलिस लगातार इन डकैतों को पकड़ने का प्रयासरत है। इस डकैती में कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी आकाश की भागीदारी का भी पता चला था।

यह भी पढ़ें:-आगरा: बदमाशों ने कोरियर कंपनी पर बोला धावा, कर्मचारियों को बंधक बनाकर की 40 लाख की लूट

संबंधित समाचार