मुरादाबाद : प्रिया बनीं तीज क्वीन और अराध्या चुनी गईं प्रिंसेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। यंग इनरजेटिक पाजिटिव पीपुल क्लब मुरादाबाद की ओर से तीज उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न खेल और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंत में प्रिया आर्या को तीज क्वीन और अराध्या अरोरा को प्रिंसेस चुना गया। मंगलवार को लेडीज क्लब में तीजोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चेयर …

मुरादाबाद,अमृत विचार। यंग इनरजेटिक पाजिटिव पीपुल क्लब मुरादाबाद की ओर से तीज उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न खेल और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंत में प्रिया आर्या को तीज क्वीन और अराध्या अरोरा को प्रिंसेस चुना गया।

यंग इनरजेटिक पाजिटिव पीपुल क्लब मुरादाबाद की ओर से तीज उत्सव का आयोजन किया गया

मंगलवार को लेडीज क्लब में तीजोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चेयर पर्सन नेहा मेहरोत्रा ने की। सबसे पहले उन्होंने क्लब की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इसके बाद सोलो व ग्रुप डांस का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने फिल्मी गीत व भजनों की धुन पर जमकर नृत्य कर सभी को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। वहीं विभिन्न खेलों में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंत में प्रिया आर्या को तीज क्वीन चुनी गई। जबकि चांदनी छावड़ा रनरअप रही।

वहीं अराध्या अरोरा को तीज प्रिंसेस व तीजे फेयरी चुना गया। सोलो डांस में सुमिता सिक्का ने बाजी मारी। निर्णायक मंडल में तृप्ता, कल्पना, महक मंडूला और साक्षी रस्तोगी आदि रहीं। तीजोत्सव में नेहा गुप्ता, अदिति, मधु, चीनू, रश्मि, शिल्पी, अंजलि, मानसी और प्रियंका ने भी हिस्सा लिया।

रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मनाया तीजोत्सव
मंगलवार को ब्यूटीफुल लेडीज क्लब ने मोती महल में तीजोत्सव का आयोजन किया। रंगीलो राजस्थान थीम पर सदस्यों ने सोलह शृंगार के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। मानवी कोठीवाल के निर्देशन में सदस्यों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोह लिया। संचालन गरिमा गुप्ता एवं डॉा. प्रीता बजाज ने किया। फाउंडर प्रेसिडेंट डॉ. बबीता गुप्ता ने बताया कि तीज के दिन शंकर भगवान ने मां पार्वती का वरण किया था। माता पार्वती ने 108 जन्म लेने के बाद घोर तपस्या करके शिवजी को प्रसन्न किया था। इसलिए विवाहित स्त्रियां इस दिन अपने वैवाहिक जीवन के दीर्घायु होने की कामना करती हैं।

अध्यक्ष डॉ. रितु शर्मा ने अभिवादन और सचिव डॉ. निधि ठाकुर ने आभार अभिव्यक्ति की। तीज महारानी का खिताब मोनिका सिन्हा, तीज राजरानी उपमा अग्रवाल और तीज पटरानी का खिताब प्रतीक्षा द्विवेदी को मिला। सोलह शृंगार के अंकों के हिसाब से तीन क्वीन का ताज रश्मि अग्रवाल के सिर सजा। इस अवसर पर डॉ. गरिमा, डॉ. निधि, डॉ. अर्चना, डॉ. रितु ने राजस्थानी गीतों पर प्रस्तुति दी। डॉ. सुदीप कौर, रश्मि अग्रवाल आदि ने मनोरंजक कार्यक्रम किया। मानवी कोठीवाल, डॉ. अनीता, पूजा मेहरोत्रा, रश्मि सिंह, रितु सिंह, शालिनी जैन आदि ने बहन थीम पर मनोरंजक प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में डाॅ. सीमा, डॉ.संगीता, अंजू अग्रवाल, अंजू लोचब, डॉ. प्रीति, विदुषी टंडन, डॉ. विमिता, डॉ.मधुलिका आदि ने भाग लिया। इस अवसर पर दस नए सदस्यों का गुलदस्ता भेंट करके स्वागत किया गया।

ये भी पढ़ें : आयुष्मान कार्ड बनाने में मंडल में टॉप पर अमरोहा, मुरादाबाद तीसरे स्थान पर

संबंधित समाचार