मुरादाबाद : दो सगे भाइयों ने घर में घुसकर लूटी युवती की आबरू, दुष्कर्म का वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल…तीन पर केस
मुरादाबाद,अमृत विचार। गलशहीद में दो सगे भाइयों समेत एक अन्य युवक द्वारा युवती के साथ घर में घुसकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का मामला आया है। आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद युवती की वीडियो बना ली थी, जिससे वह युवती को ब्लैकमेल कर रहे थे। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने तीन आरोपियों …
मुरादाबाद,अमृत विचार। गलशहीद में दो सगे भाइयों समेत एक अन्य युवक द्वारा युवती के साथ घर में घुसकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का मामला आया है। आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद युवती की वीडियो बना ली थी, जिससे वह युवती को ब्लैकमेल कर रहे थे। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है। तीनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
युवती ने तहरीर में बताया कि वह 12 फरवरी 2019 को रात में घर पर अकेली थी। रात 9 बजे जाहिद पुत्र साहबजादे, मुजाहिद पुत्र साहबजादे और एक अज्ञात युवक घर में घुस गया। आरोपियों ने युवती को कमरे में ले गए और तमंचे के बल पर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। युवती को किसी को कुछ बताना पर उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चले गए।
एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने जाहिद, मुजाहिद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : ‘हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़कर सफल बनाएं उद्यमी’
