बरेली: शासन ने खत्म किया अटैचमेंट, सीएमओ कार्यालय में तैनात हैं कई कर्मचारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शासनादेश को भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हवा में उड़ा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को प्रकाश में आया। बीते एक अगस्त को शासन की ओर से अटैचमेंट समाप्त करने का आदेश जारी किया गया है। आदेश मिलने के बाद भी सीएमओ स्तर से किसी भी प्रकार से कोई एक्शन …

बरेली, अमृत विचार। शासनादेश को भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हवा में उड़ा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को प्रकाश में आया। बीते एक अगस्त को शासन की ओर से अटैचमेंट समाप्त करने का आदेश जारी किया गया है। आदेश मिलने के बाद भी सीएमओ स्तर से किसी भी प्रकार से कोई एक्शन नहीं लिया गया।

वहीं, सीएमओ कार्यालय से प्रशासनिक सेवाएं दे रहे अफसर समेत कई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वर्षों से अटैच हैं, लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार आंवला सीएचसी के एमओआईसी के पद पर तैनात एक डिप्टी एसीएमओ, नवाबगंज में तैनात एक ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर समेत कुल आठ कर्मचारी हैं, जो कि लंबे समय से सीएमओ कार्यालय से अटैच हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: राष्ट्रपति मुर्मू को बधाई देने की होड़ में भूले पार्टी का नाम, भाजपा का कर देिया ‘भापजा’

संबंधित समाचार