केजरीवाल सरकार ने शराब के लाइसेंस प्राप्त परिसरों की निगरानी के लिए समितियों का किया गठन
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने शराब की खुदरा दुकानों और गोदामों सहित लाइसेंस प्राप्त परिसरों के नियमित निरीक्षण के लिए प्रत्येक जिलों में समितियों का गठन किया है, ताकि इनकी निगरानी सुनिश्चित की जा सके और कदाचार को रोका जाए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने मंगलवार को बताया कि दिल्ली में 11 जिलों के …
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने शराब की खुदरा दुकानों और गोदामों सहित लाइसेंस प्राप्त परिसरों के नियमित निरीक्षण के लिए प्रत्येक जिलों में समितियों का गठन किया है, ताकि इनकी निगरानी सुनिश्चित की जा सके और कदाचार को रोका जाए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने मंगलवार को बताया कि दिल्ली में 11 जिलों के प्रत्येक उप-मंडल में गठित समितियों की अध्यक्षता संबंधित उपमंडल मजिस्ट्रेट करेंगे। उन्होंने बताया कि समितियों में तहसीलदार, श्रम निरीक्षक तथा आबकारी विभाग का एक अधिकारी शामिल होगा। अधिकारियों ने बताया कि ये समितियां आबकारी आयुक्त की देखरेख में काम करेंगी।
ये भी पढ़ें- नेहरू की मूर्खता ने तिब्बत और ताइवान को किया चीन के हवाले, सुब्रमण्यम ने वाजपेयी को भी घसीटा
