कानपुर में नवशील धाम अपार्टमेंट के आवासों पर आयकर विभाग का छापा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। कानपुर के कल्याणपुर स्थित नवशील धाम अपार्टमेंट के कुछ आवासों में बुधवार को आयकर ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि रियल इस्टेट से जुड़े कारोबारियों के आवास, कंपनी और अन्य ठिकानों पर यह संयुक्त कार्रवाई की गई। यह बसेरा बिल्डर्स और घानाराम कंस्ट्रक्शन है। इसमें श्याम सुंदर सिंह यादव, बिल्डर वीरेंद्र …

कानपुर। कानपुर के कल्याणपुर स्थित नवशील धाम अपार्टमेंट के कुछ आवासों में बुधवार को आयकर ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि रियल इस्टेट से जुड़े कारोबारियों के आवास, कंपनी और अन्य ठिकानों पर यह संयुक्त कार्रवाई की गई। यह बसेरा बिल्डर्स और घानाराम कंस्ट्रक्शन है।

इसमें श्याम सुंदर सिंह यादव, बिल्डर वीरेंद्र राय, राकेश बघेल सरावगी समेत कई कारोबारियों पर यह कार्रवाई की गई है। वहीं यह छापा कंपनी के करोड़ो के नगद लेनदेन को लेकर किया गया है। आरोप है कि कंपनी फर्जी ठेकों के काले धन को सफेद करती थी। करीब 300 करोड़ की बात सामने आ रही है।

पढ़ें-जौनपुर में सर्राफ के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, सहमे रहे स्वर्ण कारोबारी…

संबंधित समाचार