CWG 2022 : राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने भारतीय बैडमिंटन टीम को दी खास अंदाज में बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय बैडमिंटन टीम को बुधवार को बधाई दी और कहा कि यह पदक देश में इस खेल को लोकप्रिय बनाने में मददगार साबित होगा। पिछली बार की चैंपियन भारतीय टीम फाइनल में मलेशिया से …

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय बैडमिंटन टीम को बुधवार को बधाई दी और कहा कि यह पदक देश में इस खेल को लोकप्रिय बनाने में मददगार साबित होगा। पिछली बार की चैंपियन भारतीय टीम फाइनल में मलेशिया से 1-3 से हार गई और उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रमंडल खेलों की मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले भारतीय बैडमिंटन टीम के सदस्यों को बधाई। उन्होंने जो कौशल, टीम वर्क और जुझारूपन दिखाया वह उल्लेखनीय है। मैं सभी खिलाड़ियों की सराहना करती हूं।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने भी बैडमिंटन टीम को बधाई दी और कहा कि उन्हें उनकी उपलब्धि पर गर्व है। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भारत में बैडमिंटन लोकप्रिय खेलों में से एक है। राष्ट्रमंडल खेलों का रजत पदक इस खेल को अधिक लोकप्रिय बनाएगा और इससे भविष्य में अधिक से अधिक लोग इस खेल को अपनाएंगे।’’

ये भी पढ़ें:- Commonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेलो‍ं में भारत को आज कई मेडल आने की उम्मीद! जानिए छठे दिन का शेड्यूल

संबंधित समाचार