विधायकों से नकदी मिलने का मामला : दिल्ली पुलिस ने बंगाल सीआईडी को छापे से ‘रोका’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सीआईडी ने बुधवार को दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर उसके एक दल को राष्ट्रीय राजधानी में, नकदी जब्त होने के मामले में गिरफ्तार झारखंड के तीन विधायकों में से एक से जुड़ी संपत्ति पर छापेमारी करने से रोक दिया। झारखंड के कांग्रेस के तीन विधायक इरफान अंसारी, राजेश …

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सीआईडी ने बुधवार को दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर उसके एक दल को राष्ट्रीय राजधानी में, नकदी जब्त होने के मामले में गिरफ्तार झारखंड के तीन विधायकों में से एक से जुड़ी संपत्ति पर छापेमारी करने से रोक दिया। झारखंड के कांग्रेस के तीन विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन बिक्सल कोंगारी जिस कार में यात्रा कर रहे थे, उसमें से 49 लाख रुपये जब्त होने के बाद पश्चिम बंगाल पलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

सीआईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”बुधवार सुबह दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की एक टीम को झारखंड के विधायकों से नकदी जब्त होने के मामले में एक आरोपी से जुड़ी संपत्ति पर छापेमारी करने से रोक दिया।” अधिकारी ने कहा, ”वे नकदी जब्त होने के मामले की जांच से सिलसिले में दिल्ली गए थे। इस तरह रोका जाना पूरी तरह से अवैध है।”

ये भी पढ़ें – सीबीआई ने दर्ज किया 43.98 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी में निदेशकों के खिलाफ मामला

संबंधित समाचार