बहराइच: बिजली की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जरवल रोड के सोसाइटी चौराहा स्थित इलेक्ट्रिक की दुकान में देर रात को शार्ट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सारा सामान जल गया। आग लगने से नकदी समेत तीन लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। जरवल रोड थाना क्षेत्र …

बहराइच। जरवल रोड के सोसाइटी चौराहा स्थित इलेक्ट्रिक की दुकान में देर रात को शार्ट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सारा सामान जल गया। आग लगने से नकदी समेत तीन लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

जरवल रोड थाना क्षेत्र के सोसाइटी चौराहा पर इलेक्ट्रिक दुकान का संचालन एमएस इलेक्ट्रिक के नाम से किया जाता है। मंगलवार को संचालक दुकान बंद कर चला गया। देर रात को दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसकी सूचना लोगों ने दुकानदार को दी। दुकान संचालक इरफान अहमद ने विद्युत विभाग को फोन कर सप्लाई बंद करवाया।

इसके बाद सभी ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक आग बुझाया जाता। तब तक दुकान में रखा विद्युत केबिल, स्विच, बोर्ड, काउंटर समेत अन्य सामान जल गया। सुबह पीड़ित ने तहसील के साथ उपकेंद्र में पत्र दिया है। इरफान के मुताबिक तीन लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

पढ़ें-संभल : शार्ट सर्किट से लगी आग में गेहूं और मक्का जली

संबंधित समाचार