बहराइच: बाइक मैकेनिक पर धोखाधड़ी और धमकी देने का केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र के रामटेडिया गांव निवासी युवक ने शरद पारा मोड़ स्थित दुकान से बाइक की इंजन बनवाया। जिसका 10हजार रुपए मैकेनिक ने किया। 24 घंटे में ही इंजन खराब हो गया। शिकायत करने पर बाइक मैकेनिक ने दो लोगों को मारा और चाकू से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज …

बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र के रामटेडिया गांव निवासी युवक ने शरद पारा मोड़ स्थित दुकान से बाइक की इंजन बनवाया। जिसका 10हजार रुपए मैकेनिक ने किया। 24 घंटे में ही इंजन खराब हो गया। शिकायत करने पर बाइक मैकेनिक ने दो लोगों को मारा और चाकू से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामटेडिया निवासी पंकज वर्मा की बाइक तीन दिन पूर्व खराब हो गई थी। जिस पर वह बाइक लेकर शरदपारा मोड़ स्थित हारून मिस्त्री की दुकान पर गया। मैकेनिक ने इंजन बनाया और 10500 रुपए ले लिया। दूसरे दिन ही बाइक स्टार्ट नहीं हुई।

किसी तरह पंकज बाइक लेकर दुकान पर पहुंचा और उसने उलाहना दिया तो मैकेनिक ने पंकज के साथ साथी कृपा राम को मारा पीटा। साथ ही चाकू से जान से मारने की धमकी दी। एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष ने धारा धोखाधड़ी, मारपीट करने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें-बरेली: जमीन विवाद में पिटाई से बाइक मैकेनिक की मौत, हंगामा

संबंधित समाचार