बहराइच : कटान के चलते पानी में समा गए मकान और जमीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कैसरगंज /बहराइच, अमृत विचार। कैसरगंज तहसील क्षेत्र में बुधवार को नदी ने कटान करते हुए एक ग्रामीण के मकान और आठ बीघा खेती योग्य जमीन को धारा में समाहित कर लिया है। ग्रामीणों की सूचना पर एसडीएम ने राजस्व टीम को गांव भेजकर जांच कराई है। कैसरगंज तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी का जलस्तर स्थिर …

कैसरगंज /बहराइच, अमृत विचार। कैसरगंज तहसील क्षेत्र में बुधवार को नदी ने कटान करते हुए एक ग्रामीण के मकान और आठ बीघा खेती योग्य जमीन को धारा में समाहित कर लिया है। ग्रामीणों की सूचना पर एसडीएम ने राजस्व टीम को गांव भेजकर जांच कराई है।

कैसरगंज तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी का जलस्तर स्थिर हो गया है। स्थिर जलस्तर के साथ ही नदी ने कटान शुरू कर दी है। बुधवार को कैसरगंज तहसील क्षेत्र के गोडहिया नंबर तीन गांव में नदी ने कटान की। नदी ने कटान करते हुए हरिश्चंद के मकान को धारा में समाहित कर लिया। जबकि गांव निवासी तीन ग्रामीणों की आठ बीघा खेती योग्य जमीन पर कटान किया।

कटान की सूचना ग्रामीणों ने एसडीएम महेश कुमार कैथल को दी। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व कर्मियों ने गांव पहुंचकर मुआयना किया। एसडीएम ने बताया कि राजस्व कर्मी निरंतर नजर रख रहे हैं। पीड़ितों को मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें –बरेली: एडीजी आवास पर तैनात सिपाही की हालत बिगड़ी, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार