सुल्तानपुर : शिक्षकों ने सीएम योगी को भेजा ज्ञापन, लंबित मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
सुल्तानपुर, अमृत विचार। तदर्थ शिक्षकों के मानदेय समेत विभिन्न मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) ने बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह को सौंपा। शिक्षकों की प्रमुख मांगों में सभी तदर्थ शिक्षकों की सेवा सुरक्षा एवं वेतन भुगतान, पुरानी पेंशन …
सुल्तानपुर, अमृत विचार। तदर्थ शिक्षकों के मानदेय समेत विभिन्न मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) ने बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह को सौंपा।
शिक्षकों की प्रमुख मांगों में सभी तदर्थ शिक्षकों की सेवा सुरक्षा एवं वेतन भुगतान, पुरानी पेंशन की बहाली, लेखा-पर्ची को निर्गत करना,
राजकीय शिक्षकों की भांति सहायता प्राप्त शिक्षकों व पेंशनरों को कैशलेस उपचार व्यवस्था, एक अप्रैल 2005 के पश्चात नियुक्त शिक्षकों की 14 कटौती को खाते में स्थानांतरित करने, 1 अप्रैल 2014 से नियुक्त शिक्षकों को सामूहिक जीवन बीमा से आच्छादित करने समेत अन्य मांगें शामिल है।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने संगठन के विघटन पर चिंता एवं संगठन के संघर्षों के फलस्वरूप प्राप्त उपलब्धियों को संजोए रखने की मार्मिक अपील की। तदर्थ शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के प्रति दृढ़ संकल्प एवं प्रतिबद्धता व्यक्त की। उच्च शिक्षा अधिकारियों द्वारा तदर्थ शिक्षकों के प्रति उपेक्षापूर्ण व्यवहार पर आक्रोश व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि यदि माध्यमिक शिक्षक संघ संघर्ष से विरत हो गया तो सरकार द्वारा वेतन वितरण अधिनियम निश्चित रूप से खंडित कर दिया जाएगा।
जिला मंत्री डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रेषित मांग पत्र की सभी मांगों को यथाशीघ्र निस्तारित करने की मांग की। जिला उपाध्यक्ष श्यामलाल निषाद ने कहा कि हम संघर्ष करने वाले लोग हैं। मौके पर आरपी सिंह, कृपा शंकर द्विवेदी, राजबहादुर पाठक, डॉ. संदीप कुमार सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य बजरंगी सिंह, कमला प्रसाद सिंह, देवेंद्र त्रिपाठी, डॉ. संजीव कुमार सिंह, वैभव रघुवंशी, विचित्रवीर सिंह, विजय बहादुर सिंह आदि रहे। संचालन जिला मंत्री डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने किया।
यह भी पढ़ें –सुल्तानपुर : शिक्षकों ने सीएम योगी को भेजा ज्ञापन, लंबित मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
