सुल्तानपुर : सांसद मेनका गांधी ने जनता से किया संवाद, हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर कही बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर, अमृत विचार । पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने बुधवार को कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के करौंदीकला विकासखंड के हरीपुर, बूढ़ापुर, कटघरा पूरे चौहान, मेवपुर, रवनिया समेत दर्जनभर गांव में जन चौपाल के माध्यम से जन शिकायतों का निस्तारण किया। इससे पूर्व श्रीमती गांधी ने अपने आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम में …

सुल्तानपुर, अमृत विचार । पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने बुधवार को कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के करौंदीकला विकासखंड के हरीपुर, बूढ़ापुर, कटघरा पूरे चौहान, मेवपुर, रवनिया समेत दर्जनभर गांव में जन चौपाल के माध्यम से जन शिकायतों का निस्तारण किया। इससे पूर्व श्रीमती गांधी ने अपने आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया।

गांधी ने करौंदी कला के रामपुर  दुवायल गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मेहंदी व नींबू की खेती के लिए प्रेरित किया। बारिश न होने के कारण सुलतानपुर को सूखाग्रस्त घोषित करने के लिए उन्होंने जिलाधिकारी को सर्वे किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने व प्रभावित किसानों की मदद के लिए वह मुख्यमंत्री से भी बात करेंगी।

विद्युत आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों के अखंडनगर, कूरेभार एवं असरोगा में 132 केवीए विद्युत पावर स्टेशन की स्थापना किए जाने की मांग ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा से मिलकर की है। आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित हर घर तिरंगा अभियान पर उन्होंने कहा कि अपने घरों पर तिरंगा फहराना देशवासियों के लिए गर्व की बात है। 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आवाह्न किया है।

मेवपुर, हरिपुर, बूढ़ापुर, कटघरा पूरे चौहान व रवनिया सहित एक दर्जन गांवों में जन चौपाल को संबोधित करते हुए कहा मैं सबका भला करने व अपने काम का हिसाब देने आपके बीच आती हूं। गांधी ने जन चौपालों में तीन साल की उपलब्धियों की विस्तार से चर्चा की। इस दौरान मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी समेत अन्य रहे।

यह भी पढ़ें –बहराइच : मदरसे से उठी गुंज सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा

संबंधित समाचार