बरेली: स्कूल में अनुपस्थित रहने पर बीएसए ने की कार्रवाई, वेतन रोकने का निर्देश
बरेली, अमृत विचार। स्कूलों में औचक निरीक्षण के दौरान बीएसए विनय कुमार ने गायब रहने वाले 10 शिक्षक और अनुदेशकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को महानिदेशक स्कूली शिक्षा के निर्देश पर जनपद भर में चलाए जा रहे निरीक्षण अभियान के तहत विभिन्न ब्लॉकों में खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। …
बरेली, अमृत विचार। स्कूलों में औचक निरीक्षण के दौरान बीएसए विनय कुमार ने गायब रहने वाले 10 शिक्षक और अनुदेशकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को महानिदेशक स्कूली शिक्षा के निर्देश पर जनपद भर में चलाए जा रहे निरीक्षण अभियान के तहत विभिन्न ब्लॉकों में खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान स्कूल से नदारद रहने पर सात शिक्षामित्र और तीन अनुदेशकों का वेतन अग्रिम आदेश तक राेक दिया गया है। साथ ही निरीक्षण तिथि का वेतन भी रोक दिया गया है। बीएसए ने बताया कि महानिदेशक के निर्देश पर स्कूलों का औचक निरीक्षण कराया जा रहा है। लापरवाही न बरतने के लिए सभी को चेतावनी के साथ कार्रवाई भी की गई है।
यह भी पढ़ें- बरेली: दो बच्चों के पिता ने खुद को कुंवारा बताकर किया प्रेम विवाह, रिपोर्ट दर्ज
