बदायूं: दिनदहाड़े तमंचे के बल पर गल्ला व्यापारी से लूट की कोशिश
अमृत विचार, बिसौली। कोतवाली बिसौली से चंद कदम की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचे के बल पर व्यापारी को लूटने की कोशिश की। व्यापारी और बदमाशों में हाथापाई हुई। बदमाश लूट करने में काययाब नहीं हो सके। लोगों के एकत्र होने की वजह से भाग गए। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात …
अमृत विचार, बिसौली। कोतवाली बिसौली से चंद कदम की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचे के बल पर व्यापारी को लूटने की कोशिश की। व्यापारी और बदमाशों में हाथापाई हुई। बदमाश लूट करने में काययाब नहीं हो सके। लोगों के एकत्र होने की वजह से भाग गए। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कस्बा बिसौली की श्रीराम कॉलोनी निवासी परमानंद गुप्ता गल्ला व्यापारी हैं। नवीन मंडी में गल्ले की आढ़त है। बुधवार को सुबह 10 बजे परमानंद गुप्ता बाइक पर अपने साथी मोनू के साथ पांच लाख रुपये लेकर नवीन गल्ला मंडी जा रहे थे। जहां गल्ले के रुपये देने थे। नवीन गल्ला मंडी के गेट पर पहुंचते ही दो बाइक सवार बदमाशों ने परमानंद गुप्ता को रोक लिया।
तमंचे की नोक पर रुपयों से भरा बैग छीनने की कोशिश की। मोनू ने बदमाशों से हाथापाई की। जिससे मोनू को चोट आईं। शोर शराबा सुनकर लोग जमा होने लगे तो बाइक सवार दोनों बदमाश भाग गए। जानकारी होने पर नवीन मंडी गेट पर व्यापारियों की भीड़ लग गई। व्यापारियों ने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन सुराग नहीं मिल सका। गल्ला व्यापारी परमानंद गुप्ता की तहरीर पर कोतवाली बिसौली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, दिनदहाड़े हुई घटना से व्यापारियों में खासा आक्रोश है।
गल्ला व्यापारी की ओर से तहरीर प्राप्त हुई थी। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना का जल्द खुलासा करके बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा—बिजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी, बिसौली।
