लखनऊ: PWD में तैनात क्लर्क की हत्या के मामले में गठित हुई जांच कमेटी
लखनऊ। यूपी में लखनऊ के हजरतगंज इलाके में PWD मुख्यालय से एक हत्या का मामला सामने आया जिसमें PWD में तैनात क्लर्क की हत्या कर दी गई है। युवक का शव बुधवार देर रात संदिग्ध हालत में ऑफिस में मिला। आपको बता दें कि घटना के समय मृत्यक के साथ दो साथी कर्मचारियों के मौजूद …
लखनऊ। यूपी में लखनऊ के हजरतगंज इलाके में PWD मुख्यालय से एक हत्या का मामला सामने आया जिसमें PWD में तैनात क्लर्क की हत्या कर दी गई है। युवक का शव बुधवार देर रात संदिग्ध हालत में ऑफिस में मिला। आपको बता दें कि घटना के समय मृत्यक के साथ दो साथी कर्मचारियों के मौजूद होने की बात सामने आ रही है। मामले को सेतक मृतक की पत्नी ने का कहना है कि उनकी हत्या की गई है।
पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में लिपिक विपिन की मौत मामले में जांच कमेटी गठित की गई। विभागीय जांच के लिए मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में गठित हुई जांच कमेटी मामले को लेकर प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष पीडब्ल्यूडी ने जारी किया निर्देश कहा- मृतक आश्रित कोटे से नौकरी का भी दिया आश्वासन।
हत्या के मामले को लेकर हजरतगंज इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र का कहना है कि उनके मुताबिक PWD में तैनात क्लर्क विपिन सिंह का बुधवार रात शव मिला। घटना की जानकारी पत्नी सपना को दी गई थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
मामले को लेकर पत्नी सपना ने बताया देर रात तक विपिन के घर न आने पर फोन किया। बात नहीं होने पर उनके साथियों को फोन किया, तब घटना की जानकारी हुई। शुरुआती जांच में हार्ट-अटैक से मौत की बात सामने आ रही है।
पढ़ें-यूपी: रद्द होंगे PWD में करीब 60 इंजीनियरों के ट्रांसफर, सीएम के एक्शन के बाद होगा फैसला
