आजमगढ़ में बोले मुख्यमंत्री योगी- 5 वर्ष में पांच लाख नौजवानों को मिली सरकारी नौकरी
आजमगढ़। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ आज अपने एक दिवसीय दौरे पर आजमगढ़ पहुंचे हैं, जहां वे आईटीआई मैदान में एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, ‘हम लोगों ने विगत 5 वर्ष के दौरान पांच लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी है। आज उत्तर प्रदेश के नौजवानों के साथ कोई भेदभाव …
आजमगढ़। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ आज अपने एक दिवसीय दौरे पर आजमगढ़ पहुंचे हैं, जहां वे आईटीआई मैदान में एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, ‘हम लोगों ने विगत 5 वर्ष के दौरान पांच लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी है। आज उत्तर प्रदेश के नौजवानों के साथ कोई भेदभाव नहीं हो सकता है। नौजवान की योग्यता के अनुरूप नौकरी देना सरकार का कार्य है, वह सरकार ने किया है।’
इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा, हमारी सरकार ने आजमगढ़ के विकास को कभी अवरुद्ध नहीं होने दिया है। आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे आजमगढ़ के विकास को नई गति प्रदान कर रहा है। साथ ही, महाराजा सुहेलदेव के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है।
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ITI मैदान में 145 करोड़ की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को सर्टिफिकेट बांटे। ITI मैदान के बाद मुख्यमंत्री संगीत के सबसे पुराने घराने हरिहरपुर घराने के संगीत से जुड़े लोगों से बातचीत करेंगे। इस दौरान संगीत के स्टूडेंट उनके सामने एक प्रेजेंटेशन भी देंगे।
यह भी पढ़ें:-मुख्यमंत्री योगी, ब्रजेश पाठक व केशव मौर्य समेत कई समेत अन्य नेताओं ने ट्वीटर पर बदली डीपी, जानें वजह
