हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए पाकिस्तान कोर कमांडर के स्थान पर लेफ्टिनेंट जनरल आसिफ गफूर नियुक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना के लेफ्टिनेंट जनरल आसिफ गफूर को क्वेटा में बारहवीं कोर कमांडर के तौर पर नियुक्त किया गया है। वह लेफ्टिनेंट जनरल सरफराज अली की जगह लेंगे, जिनकी हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गयी थी। लेफ्टिनेंट जनरल गफूर इससे पहले पाकिस्तान की इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के प्रमुख के तौर पर अपनी …

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना के लेफ्टिनेंट जनरल आसिफ गफूर को क्वेटा में बारहवीं कोर कमांडर के तौर पर नियुक्त किया गया है। वह लेफ्टिनेंट जनरल सरफराज अली की जगह लेंगे, जिनकी हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गयी थी। लेफ्टिनेंट जनरल गफूर इससे पहले पाकिस्तान की इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के प्रमुख के तौर पर अपनी सेवा दे चुके हैं।

आईएसपीआर ने बुधवार देर रात जारी एक बयान में कहा, “आसिफ गफूर अपनी नयी जिम्मेदारी के तहत लेफ्टिनेंट जनरल सरफराज अली का स्थान ले रहे हैं, जो सोमवार को लासबेला, बलूचिस्तान में बाढ़ राहत कार्यों के दौरान खराब मौसम के कारण सेना के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से शहीद हो गए थे।”

पाकिस्तानी सेना और एविएशन मिनिस्ट्री ने एक बड़े ऑपरेशन के बाद पता चला की हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है और इस घटना में सभी छह अधिकारियों की मौत हो गई है। वहीं दूसरी तरफ नए कमांडर गफूर भारत में इसलिए जाने जाते हैं क्योंकि बालाकोट एयर स्ट्राइक के दौरान वे पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग, आईएसपीआर के चीफ (डीजी) थे। उन्होनें ही अपने ट्वीट के जरिए पूरी दुनिया को भारत की एयर स्ट्राइक की जानकारी दी थी। विंग कमांडर अभिनंदन के पकड़े जाने पर गलत ट्वीट कर वे फंस गए थे कि भारत के दो पायलट पकड़े गए हैं जबकि एक पायलट पाकिस्तानी सेना का था।

ये भी पढ़ें:- America: लॉस एंजिल्स में गोलीबारी, एक की मौत, 3 घायल

संबंधित समाचार