हरदोई: बुजुर्ग मां के साथ एसपी ऑफिस पहुंची महिला ने बताई अपने देवर की करतूत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। हैरान कर देने वाला एक अजीब-ओ-गरीब मामला सामने आया है। अपनी बुजुर्ग मां के साथ एसपी की ड्यूढ़ी पर पहुंची युवती ने देवर और अपने ससुराल वालों का सारा चिट्ठा खोल कर सामने रख दिया। पति बीमार था, तो देवर ने जबरदस्ती उसका पति बनने की कोशिश की। इतना ही नहीं, उसका मुंह बंद …

हरदोई। हैरान कर देने वाला एक अजीब-ओ-गरीब मामला सामने आया है। अपनी बुजुर्ग मां के साथ एसपी की ड्यूढ़ी पर पहुंची युवती ने देवर और अपने ससुराल वालों का सारा चिट्ठा खोल कर सामने रख दिया। पति बीमार था, तो देवर ने जबरदस्ती उसका पति बनने की कोशिश की। इतना ही नहीं, उसका मुंह बंद रखने के लिये ससुराल वालों ने फांसी का फंदा तक तैयार कर लिया था। लेकिन किसी तरह वह ससुराल से भाग कर अपने मायके पहुंची। जहां सारी बातें अपनी मां के आगे रखीं।

बताते हैं कि कोतवाली शहर की रहने वाली एक बुज़ुर्ग गुरुवार को अपनी बेटी के साथ एसपी के दफ्तर पहुंची। जहां सारी दास्तां बयां की। बुज़ुर्ग मां के साथ पहुंची युवती ने बताया कि उसकी शादी 13 दिसंबर को रेलवेगंज इलाके के प्रियांशु गुप्ता के साथ हुई थी।शादी के बाद विदाई हुई तो पहली ही रात को उसे मालूम हो गया कि उसका पति शारीरिक तौर पर बीमार है। उसका देवर अजीत इसी का नाजायज़ फायदा उठाते हुए उसका ज़बरदस्ती पति बनने की कोशिश करने लगा।

इतना ही नहीं उसने की बार ज़बरदस्ती करने की कोशिश भी की। 14 जून की बात है,देवर अजीत शराब के नशे में घर पहुंचा और उसने खाना देने को कहा। वह खाना परोस रही थी,तभी उसने जबरदस्ती करने की कोशिश की,उसके चिल्लाने पर सास माधुरी और ससुर सुमन आ गए। उन्होंने बेटे को डांटने के बजाय उसे ही मार डालने की साज़िश रचने लगे। इतना ही नहीं प्रेस गर्म करके उसे जलाया।

युवती के मुताबिक़ उसके ससुराल वालों ने उसके लिए फांसी का फंदा तक तैयार कर लिया था। उसे किसी तरह ससुराल वालों की साज़िश की भनक लग गई। तो उसने किसी तरह वहां से भागकर उसने अपनी जान बचाई। पुलिस से शिकायत की, लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया।तभी उसने एसपी से इंसाफ मांगने के लिए यहां पहुंची। एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह ने बताया कि इस तरह की बात सामने आई है। एसएचओ कोतवाली शहर को जांच सौंपी गई है।जांच रिपोर्ट के आने पर सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें:-मथुरा: एसएसपी ऑफिस पर महिला ने की आत्मदाह की कोशिश, जानिए क्यों?

संबंधित समाचार