बहराइच: बलवा फैलाने और मारपीट करने के मामले में नौ गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/बहराइच। जिले के केशवापुर गांव में दो दिन पूर्व और वर्तमान ग्राम प्रधान पक्ष के लोगों ने जमकर मारपीट की थी। जिसमें महिला समेत छह लोग घायल हुए थे। पुलिस ने सभी पर बलवा फैलाने, मारपीट करने के साथ सेवेन क्रिमनल ला अवेनेडमेंड एक्ट की करवाई करते हुए सभी को जेल भेज दिया है। कोतवाली …

नानपारा/बहराइच। जिले के केशवापुर गांव में दो दिन पूर्व और वर्तमान ग्राम प्रधान पक्ष के लोगों ने जमकर मारपीट की थी। जिसमें महिला समेत छह लोग घायल हुए थे। पुलिस ने सभी पर बलवा फैलाने, मारपीट करने के साथ सेवेन क्रिमनल ला अवेनेडमेंड एक्ट की करवाई करते हुए सभी को जेल भेज दिया है। कोतवाली नानपारा के ग्राम पंचायत केशवापुर में मंगलवार शाम को ग्राम प्रधान और पूर्व ग्राम प्रधान पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर कर दी थी।

जिसमें हिंदू समुदाय की महिला समेत छह लोग घायल हुए थे। इसके बाद मामले को दो समुदाय में भड़काने के लिए कांवड़ियों के घायल होने और दो समुदाय में पथराव की अफवाह फैला दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों एक ही समुदाय के लोगों ने मारपीट की थी। साथ ही किसी कांवडिया के घायल होने की सूचना नहीं है। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मारपीट मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

जिसमें यासीन, चंदबाबू, छोटकाऊ, शफीक, प्रधान उर्फ इकरार, रफीक बेग, आजाद, जाहिद और अनीस शामिल हैं। कोतवाल ने बताया कि सभी के विरुद्ध बलवा फैलाने, मारपीट, संपत्ति को नुकसान करने समेत अन्य मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जेबी यादव ने बताया कि सभी नौ आरोपियों के विरुद्ध सेवेन क्रिमनल ला एक्ट के तहत भी कार्यवाई की गई है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: पुलिस ने किया कार चोर गिरोह का भंडाफोड़, 31 कार बरामद, छह चोर गिरफ्तार

संबंधित समाचार