बुलंदशहर : या हुसैन की सदाओं के साथ निकला मातमी जुलूस
बुलंदशहर। जिले के खुर्जानगर में या हुसैन की सदाओं के साथ शिया हजरात ने मातमी जुलूस निकाला। इस जुलूस में हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद में दुलदुल घोड़ा भी निकाला गया। शिया समुदाए के लोग या हुसैन का नारा लगाते हुए मातम करने लगे। सुरक्षा के मद्देनजर में संवदेनशील क्षेत्रों में भी भारी …
बुलंदशहर। जिले के खुर्जानगर में या हुसैन की सदाओं के साथ शिया हजरात ने मातमी जुलूस निकाला। इस जुलूस में हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद में दुलदुल घोड़ा भी निकाला गया। शिया समुदाए के लोग या हुसैन का नारा लगाते हुए मातम करने लगे। सुरक्षा के मद्देनजर में संवदेनशील क्षेत्रों में भी भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।
बता दें कि गुरुवार को शिया समुदाय ने मोहर्रम पर हजरत इमाम हुसैन की शहादत में मातमी जुलूस निकाला। इस जुलूस में दुलदूल घोड़ा जुलजुना भी शामिल था। जुलूस में शामिल लोग छाती पीटकर कर्बला के उस मंजर को याद करने लगे। इस दौरान सभी की आंखें नम हो गई और जुलूस में या हुसैन की सदाएं गूंजने लगी।
बता दें कि यह जुलूस काजीवाड़ा मोहल्ले से उठकर छोटे हकीम पर सम्पन्न हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पीएसी, आरआरएफ और एक आरएफ कंपनी की बटालियन मौजूद थी। कर्बला की जंग में शहीदों की शहादत पर सोंगवारों ने याद किया।
बता दें कि खुर्जा में पिछले कई सालों से शिया हजरात मोहर्रम पर मातमी जुलूस निकालते हैं। इस जुलूस में नदीम, अफजाल, सुहैल, सैयद कमाल हमदानी, शरीफ समेत अन्य शामिल थे।
यह भी पढ़ें:- बरेली: मातमी धुनों के साथ उठाया गया जुमेरात वाला ताजिया
