अयोध्या: ग्राम प्रधान पद के लिये हुए उप चुनाव में पड़े 80 फीसदी मत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोहावल/अयोध्या। सोहावल विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत इस्माईल नगर सिंहोरा ग्राम प्रधान पद का उपचुनाव शांति के साथ निपटा। पुलिस बल के साथ चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ राय सजग रहे। उप चुनाव में करीब 80 फीसदी मतदान की सूचना है। मतदाता निष्पक्ष ढंग से मताधिकार का प्रयोग कर सकें इसे लेकर एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार …

सोहावल/अयोध्या। सोहावल विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत इस्माईल नगर सिंहोरा ग्राम प्रधान पद का उपचुनाव शांति के साथ निपटा। पुलिस बल के साथ चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ राय सजग रहे। उप चुनाव में करीब 80 फीसदी मतदान की सूचना है। मतदाता निष्पक्ष ढंग से मताधिकार का प्रयोग कर सकें इसे लेकर एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता और खंड विकास अधिकारी मोनिका पाठक लगातार सक्रिय रहे।

अधिकारियों ने पीठासीन अधिकारियो से चल रही चुनावी प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण मतदान कराने का निर्देश दिया था। बता दें कि ग्राम प्रधान सहदेव यादव का निधन हो गया था। उसके बाद कार्यवाहक ग्राम प्रधान के रूप में दयावती को कार्यभार मिला था। खाली सीट पर पूर्व प्रधान स्व सहदेव यादव की पत्नी पुष्पलता उनके सामने रनर रही आशा तिवारी और कार्यवाहक प्रधान पुत्र संजीव कुमार तिवारी व रंजीत वर्मा ने नामांकन कर चुनावी रण में दावेदारी दर्ज कराई।

गुरुवार को हुए मतदान में लगभग 80 फीसदी मतदाताओ ने मताधिकार का प्रयोग किया। आरओ जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत सरायनामु में कुल 1787 मतदाता है। जिसमें 80 फीसदी मतदान हुआ है। इसकी मतगणना शुक्रवार को सोहावल खंड विकास कार्यालय पर होगी।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: पैसा गिनने के बहाने ग्राम प्रधान ने पार किये नौ हजार, सफाईकर्मी ने लगाया मानदेय हड़पने का आरोप

संबंधित समाचार