अयोध्या : काम में लापरवाही पर एसडीएम ने बैठक में लगाई फटकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीकापुर/ अयोध्या, अमृत विचार। विभागीय कार्य में लापरवाही पर एसडीएम प्रशांत कुमार ने सर्किल के कानूनगो व लेखपालों के साथ बैठक कर कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने अधूरे कार्य पूरे करने के निर्देश दिए हैं। कार्य अधूरा मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बैठक में लंबित शिकायतों का समय से निस्तारण न होने पर …

बीकापुर/ अयोध्या, अमृत विचार। विभागीय कार्य में लापरवाही पर एसडीएम प्रशांत कुमार ने सर्किल के कानूनगो व लेखपालों के साथ बैठक कर कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने अधूरे कार्य पूरे करने के निर्देश दिए हैं। कार्य अधूरा मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

बैठक में लंबित शिकायतों का समय से निस्तारण न होने पर कई कानूनगो को कड़ी फटकार लगाई। तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस की पेंडिंग शिकायतों का समय के अंदर निस्तारण न किए जाने सहित जनसुनवाई पोर्टल पर हुई दर्जनों शिकायत का निस्तारण समय से कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा आय, जाति, निवास प्रमाण पत्रों की रिपोर्ट एक सप्ताह में लगाने का निर्देश दिया।

यदि एक सप्ताह बीत जाने पर किसी आवेदक के द्वारा शिकायत की गई कि समय से लेखपाल के द्वारा प्रमाण पत्रों पर रिपोर्ट नहीं लगाई जा रही है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम प्रशांत कुमार ने बताया कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जेदारों की शिकायतें ज्यादा रही हैं।निर्देशित किया गया है कि अवैध कब्जेदारों की सूची उपलब्ध कराएं।

यह भी पढ़ें –अयोध्या: ग्राम प्रधान पद के लिये हुए उप चुनाव में पड़े 80 फीसदी मत

संबंधित समाचार