वीडियो शूटिंग के दौरान हुई दिल दहलाने वाली वारदात, 8 मॉडल्स के साथ गैंगरेप, 80 गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

केपटाउन। गैरकानूनी गोल्ड माइन के नजदीक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग कर रहे 8 मॉडल्स को एक गैंग ने पकड़ लिया। फिर बंदूक के बल पर गैंग के लोगों ने उन मॉडल्स का गैंगरेप किया। इस घटना के बाद 80 से अधिक लोगों को अदालत में पेश किया गया है। यह घटना दक्षिण अफ्रीका के गौतेंग …

केपटाउन। गैरकानूनी गोल्ड माइन के नजदीक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग कर रहे 8 मॉडल्स को एक गैंग ने पकड़ लिया। फिर बंदूक के बल पर गैंग के लोगों ने उन मॉडल्स का गैंगरेप किया। इस घटना के बाद 80 से अधिक लोगों को अदालत में पेश किया गया है। यह घटना दक्षिण अफ्रीका के गौतेंग प्रांत में एक परित्यक्त खदान में हुई। यह वारदात तब हुई जब एक प्रोडक्शन टीम 28 जुलाई को जोहान्सबर्ग के पास क्रूगेर्सडॉर्प में जंगलों में म्युज़िक वीडियो शूट करने गई थी। इस दौरान बालाक्लाव में 17 पुरुष अचानक आ गए।

रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ितों ने भागने की कोशिश की, लेकिन हवा में गोलियां चलाकर उन्हें रोक दिया गया। फिर उन्हें बलाक्लाव पहने हुए पुरुषों के एक समूह के पास लेटने के लिए मजबूर किया गया। आरोपी एक समय में एक मॉडल को अंडरग्राउंड में ले गए और बलात्कार किया। दक्षिण अफ्रीकी पुलिस के आने से पहले पीड़ितों के साथ कुल 32 बार बलात्कार किया गया। माना जा रहा है कि म्यूजिक वीडियो शूट कर रहे लोगों के पास आवाज सुनकर गैंग के लोग पहुंचे थे। वीडियो शूट के लिए 12 महिलाएं और 10 पुरुष वहां मौजूद थे। यहां तक ​​​​कि बहुत से पुरुषों को भी नग्न छोड़ दिया गया था। इन मॉडल्स की आयु 19 से 37 वर्ष के बीच बताई जा रही है। गैंग ने इन महिलाओं और क्रू से उनका पूरा सामान भी छीन लिया।

पुलिस ने कहा है कि, क्रूगेर्सडॉर्प में जो भी हुआ, वह पूरे देश के लिए शर्म की बात है। पुलिस ने घटना के पीछे माइन्स में काम कर रहे अवैध प्रवासियों का हाथ होने की बात कही है। जिन्हें स्थानीय लोग ज़मा ज़मा गिरोह कहते हैं। इस मामले में 84 लोगों को अरेस्ट किया गया है। पुलिस ने बताया है कि पुलिस के साथ एनकाउंटर के दौरान 2 आरोपियों को मार दिया गया है। वहीं एक आरोपी गंभीर रूप से जख्मी है और उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। अरेस्ट किए गए लोगों के खिलाफ अवैध तौर से रहने और चोरी के मामले में अदालत में सुनवाई चल रही है। हालांकि, अब तक सामूहिक दुष्कर्म के मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें:- जो लोग कोविड के इलाज के लिए पैक्सलोविड खाते हैं, उनको दोबारा संक्रमण का जोखिम ज्यादा

संबंधित समाचार