कानपुर : रियल एस्टेट कारोबारी के यहां आयकर विभाग की कार्रवाई जारी, जानिए क्या है पूरा मामला
कानपुर, अमृत विचार। कल्याणपुर स्थित नवशील धाम में रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी राकेश यादव के आवास पर आयकर विभाग की टीम ने दूसरे दिन भी जांच की। बुधवार को सुबह अधिकारियों ने छापा मारा था तब से वे लगातार घर में ही बने हुए हैं और अभिलेखों की जांच कर रहे हैं। सूत्रों के …
कानपुर, अमृत विचार। कल्याणपुर स्थित नवशील धाम में रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी राकेश यादव के आवास पर आयकर विभाग की टीम ने दूसरे दिन भी जांच की। बुधवार को सुबह अधिकारियों ने छापा मारा था तब से वे लगातार घर में ही बने हुए हैं और अभिलेखों की जांच कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार विभाग को वहां वित्तीय अनियमितता मिली हैं। राकेश यादव व परिवार से जुड़े लोगों के मोबाइल और लैपटॉप को भी कब्जे में लेकर अफसर उसकी जांच कर रहे हैं। छापे में अफसरों को जिन संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं उसके संबंध में पूछताछ की जा रही है। खबर लिखे जाने तक विभाग की टीम वहां मिले कागजातों को खंगाल रही है। सभी स्थानों पर जांच अब तक चल रही है।
आयकर विभाग की टीम ने कल्याणपुर के नवशील धाम के मकान नंबर ए 77 में रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी राकेश यादव के आवास और फैक्ट्रियों में बुधवार को रेड की थी। यहां राकेश यादव की करीब दस संपत्तियों के कागजात मिले हैं। अफसर इन संपत्तियों के खरीद फरोख्त के संबंध में जांच कर रहे हैं। साथ ही वहां मिले जेवर को कब्जे में लेकर करीब चार लॉकरों को सील कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि आयकर विभाग के अफसर घनाराम इंफ्रा से जुड़े ठेकेदारों के यहां छापा मारा है। जांच की कार्रवाई के दौरान जो छोटे बिल्डर शामिल किए गए हैं, उनकी भी वित्तीय स्थिति 25 से 30 करोड़ रुपये की है।
यह भी पढ़ें –बरेली: आजादी का अमृत महोत्सव, आईटीबीपी जवानों ने किया तिरंगा वितरित
