लखनऊ : सातवीं मोहर्रम पर शहर में गूंजेगी या हुसैन की सदाएं, निकलेगा मेंहदी जुलूस तो यहां से जाएं
लखनऊ : सातवीं मोहर्रम यानि मेंहदी के जुलूस पर पुराने लखनऊ में हुसैन की सदाएं एक जुलूस के शक्ल में दिखाई पड़ेगी। जुलूस में भारी संख्या बल को देखते हुए पुराने शहर के कुछ रास्तों पर शुक्रवार और शनिवार को पुलिस यातयात विभाग में बदलाव किया है और देर रात से भारी मात्रा में पुलिस …
लखनऊ : सातवीं मोहर्रम यानि मेंहदी के जुलूस पर पुराने लखनऊ में हुसैन की सदाएं एक जुलूस के शक्ल में दिखाई पड़ेगी। जुलूस में भारी संख्या बल को देखते हुए पुराने शहर के कुछ रास्तों पर शुक्रवार और शनिवार को पुलिस यातयात विभाग में बदलाव किया है और देर रात से भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया है।
इस सम्बन्ध में डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि बड़ा इमामबाडा, छोटे इमामबाडा और ठाकुरगंज तक निकलने वाले जुलूस के समय किया गया है। शुक्रवार को जुलूस की शुरूआत से लेकर कार्यक्रम की समाप्ति तक डायवर्जन रहेगा। इस दौरान पक्कापुल चौराहे से बड़ा इमामबाडा, रूमी गेट चौराहा, घण्टा घर तिराहा से छोटा इमामबाडा तक जुलूस मार्ग पर यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
यहां-यहां रहेगा डायवर्जन
- सीतापुर रोड डालीगंज क्रासिंग से पक्का पुल नहीं जा सकेंगे। यह डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवर ब्रिाज आईटी चैराहा होकर जाएंगे
- हरदोई रोड से कोनेश्श्वर चौराहे, घंटाघर ना जाकर चौक, मेडिकल क्रास होकर जाएंगे।
- .कैसरबाग से सीतापुर रोड और हरदोई रोड जाने के लिए डालीगंज पुल से आईटी चौराहा, कपूरथला] मडियांव और मेडिकल कालेज, चौक, कोनेश्वर होकर जा पाएंगे।
- हुसैनाबाद तिराहा से छोटा इमामबाडा व घंटाघर के लिए नहीं जा सकेंगे, यह तहसीनगंज तिराहा से होकर जाएंगे।
- चौक चौराहा और मेडिकल क्रास से नींबू पार्क की तरफ नहीं जा सकेगें, यह चौक चौराहा से मेडिकल क्रास, मेडिकल कालेज चौराहा कोनेश्वर होकर जाएंगे।
- शाहमीना तिराहा से पक्कापुल से इमामबाडा जाने वाले वाहन मेडिकल कालेज चौराहा, मेडिकल क्रास, चौक, कोनेश्वर या डालीगंज पुल आईटी चौराहा होकर जाएंगे।
- नीबू पार्क फ्लाई ओवर से आने वाले वाहन चौराहाए ठाकुरगंज होकर अथवा चरक चौराहा होकर जाएंगे।
- रूमी गेट चौकी चौराहा से कमला नेहरू चौराहा या नया पुल बन्धा रोड होकर जाएंगे।
- नया पुक्का पुल से पुराने पक्का पुल के लिए खदरा होकर जाएंगे।
- नक्खास तिराहे से विक्टोरिया स्ट्रीट जाने वाले रकाबगंज पुल, बाजार खाला होकर जा सकेंगे।
- मेडिकल क्रास विक्टोरिया स्ट्रीट के लिए रकाबगंज पुल होकर जा सकेंगे।
- कुडिया घाट रोड तिराहा से नीबू पार्क चौराहा नहीं जाएंगे, यह बन्धा रोड या नया पुल होकर जाएंगे।
यह भी पढ़ें:- लखनऊ : या हुसैन की सदाओं के साथ पहली मोहर्रम का निकलेगा जुलूस…इन रास्तों पर होगा डायवर्जन
