बरेली: भाइयों की कलाई पर सजेंगी राजस्थानी और जरी वाली राखियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इस बार भाइयों की कलाई पर राजस्थानी और जरी की राखियां खूब सजेंगी। झुमके वाले कुतुबखाना बाजार समेत अन्य क्षेत्रों में राखियों की दुकानें सज गई हैं। जरी राखियों में मोती, चंदन और स्टोन लगे हैं। कार्टून वाली राखियां 50 से लेकर 300 रुपये तक में उपलब्ध हैं। बहनों ने राखियां अभी से …

बरेली, अमृत विचार। इस बार भाइयों की कलाई पर राजस्थानी और जरी की राखियां खूब सजेंगी। झुमके वाले कुतुबखाना बाजार समेत अन्य क्षेत्रों में राखियों की दुकानें सज गई हैं। जरी राखियों में मोती, चंदन और स्टोन लगे हैं। कार्टून वाली राखियां 50 से लेकर 300 रुपये तक में उपलब्ध हैं। बहनों ने राखियां अभी से खरीदनी शुरू कर दी हैं। स्वदेशी राखियों के आगे इस बार चाइनीज राखियां बाजार से गायब नजर आ रही हैं। कई दुकानदारों से बात करने पर पता चला कि 2 रुपये से लेकर 500 रुपये तक कीमत की राखियां बाजार में हैं।

पिछले तीन साल से कोरोना की वजह से रक्षाबंधन फीका पड़ा था, लेकिन इस बार बाजार में विशेष तैयारियां की गई हैं। नई-नई प्रकार की राखियां दुकानों पर नजर आ रहीं हैं। जिसमें राजस्थान के कड़े जैसी दिखने वाली राखी और जरी वाली राखी खूब पसंद की जा रही हैं। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां भी उपलब्ध हैं। इन राखियों में म्यूजिक राखी, रबड़ का मोटू-पतलू, छोटा भीम, चुटकी, लिटिल सिंघम, बेनटेन आदि हैं।

सिविल लाइंस में दुकान करने वाले जितेंद्र ने बताया कि इस साल नए डिजाइन की राखियां उपलब्ध है। हमारे पास 5 रुपये से लेकर 250 रुपये तक की राखियां हैं। जिसमें से जरी वाली राखी और कुंदन वाली राखी ग्राहकों को पसंद आ रही हैं। इन खास राखियों की कीमत 100 रुपये से लेकर 200 रुपये तक की है।

बड़े बाजार के व्यापारी जीवेस सक्सेना ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार कारोबार में तेजी है। बहनें भाइयों के लिए खूब राखियां खरीद रही हैं। 10 रुपये से लेकर 200 रुपये तक की राखियां हैं, जिसमें राजस्थान से आई कड़े वाली राखी खूब बिक रही है। इसकी कीमत 100 रुपये से लेकर 200 रुपये तक है।

ये भी पढ़ें- बरेली: कार चोरी होने पर बीमा कंपनी ग्राहक को देगी क्लेम, आयोग ने दिया आदेश

 

संबंधित समाचार