लखनऊ: एटीएम से निकाले जोड़े हुये नोट तो भड़के लोग, वीडियो बनाकर इंटरनेट पर किया वायरल
लखनऊ। सोशल मीडिया पर एटीएम से कटे नोट निकलने का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित कमता पुलिस चौकी के पास लगे एटीएम का बताया जा रहा है लेकिन इस वीडियो की पुष्टि अमृत विचार समाचार नहीं करता है। लोगों के मुताबिक एक्सिस बैंक के …
लखनऊ। सोशल मीडिया पर एटीएम से कटे नोट निकलने का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित कमता पुलिस चौकी के पास लगे एटीएम का बताया जा रहा है लेकिन इस वीडियो की पुष्टि अमृत विचार समाचार नहीं करता है।
लोगों के मुताबिक एक्सिस बैंक के एटीएम से जो नोट निकल रहे हैं, उनको जोड़ा गया है, यह आरोप एटीएम पर पैसे निकालने पहुंचे लोग लगा रहे हैं।जिन लोगों ने एटीएम से पैसे निकाले हैं, उन्हीं लोगों ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
हालांकि अमृत विचार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जिन लोगों ने एटीएम से पैसे निकाले हैं। उन्होंने वीडियो बनाया है और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वायरल वीडियो में लोग एटीएम से पैसे निकाल कर नोटों के कटे होने का सबूत भी दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-Nude Photoshoot से रणवीर सिंह ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, कही यह बड़ी बात
