पीतलनगरी में लहराएगा दूसरे राज्यों का तिरंगा, बिक्री के लिए कर्नाटक-मध्य प्रदेश से आ रहे खादी के तिरंगे
मुरादाबाद,अमृत विचार। विश्व प्रसिद्ध पीतल नगरी में इस बार आजादी के अमृत महोत्सव में कर्नाटक और मध्य प्रदेश से बनकर आए खादी का तिरंगा लहराएगा। इन प्रदेशों से आए तिरंगा झंडे का क्रेज अधिक है। यह महंगा होने के चलते बाजार में इसकी मांग बहुत नहीं है। इस बार स्वतंत्रता दिवस का जश्न पूरे देश …
मुरादाबाद,अमृत विचार। विश्व प्रसिद्ध पीतल नगरी में इस बार आजादी के अमृत महोत्सव में कर्नाटक और मध्य प्रदेश से बनकर आए खादी का तिरंगा लहराएगा। इन प्रदेशों से आए तिरंगा झंडे का क्रेज अधिक है। यह महंगा होने के चलते बाजार में इसकी मांग बहुत नहीं है। इस बार स्वतंत्रता दिवस का जश्न पूरे देश में बढ़ चढ़कर मनाया जा रहा है। आजादी के 75 वर्ष पूरा होने के अवसर पर अमृत महोत्सव का आयोजन भी चल रहा है। इसको लेकर उल्लास व उमंग का वातावरण है।
स्वतंत्रता दिवस के इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए इस बार क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम में कर्नाटक के हुबली और मध्य प्रदेश के ग्वालियर से बनकर आया तिरंगा झंडा बिक रहा है। खादी के कपड़े से बने इस तिरंगे झंडे की कीमत बाजार के अन्य झंडों से काफी अधिक है। हालांकि खादी के कपड़े से बने इन झंडों के महंगा होने से सरकारी कार्यालयों और प्रतिष्ठान संस्थानों में ही इसकी मांग हो रही है। बाजार में इसकी मांग अन्य झंडों की तुलना में काफी कम है। श्री गांधी आश्रम के कांठ रोड और आयुक्त कार्यालय रोड पर स्थित प्रतिष्ठान पर बिक रहे खादी के तिरंगा झंडा की कीमत 250 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक है। सरकारी विभागों के कर्मचारी स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के लिए झंडा खरीदने में दिलचस्पी ले रहे हैं।
खादी का अपना ही क्रेज और गौरव है
इस बार आजादी के अमृत महोत्सव में मुरादाबाद में कर्नाटक के हुबली और मध्य प्रदेश के ग्वालियर से बने झंडे की क्षेत्रीय श्रीगांधी आश्रम में बिक्री हो रही है। खादी के तिरंगा झंडा की कीमत बाजार में बिक रहे सामान्य झंडों से अधिक है। लेकिन खादी का अपना ही क्रेज और गौरव है। यह स्वदेशी और भारतीयता की पहचान है। -योगेंद्र प्रताप सिंह, प्रबंधक क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम सिविल लाइंस कांठ रोड
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : 500 क्रांतिकारियों ने कर दिया था अंग्रेजों की नाक में दम, यहां पढ़ें पूरी कहानी
