राहुल गांधी के हमले का बीजेपी ने किया पलटवार, कही ये बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी को लेकर आज यानि शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन कर रही है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। जिसमें उन्होंने कहा कि, लोकतंत्र को खत्म कर दिया गया है। जो आवाज उठाता है उसके पीछे ईडी लगा दी जाती …

नई दिल्ली। कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी को लेकर आज यानि शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन कर रही है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। जिसमें उन्होंने कहा कि, लोकतंत्र को खत्म कर दिया गया है। जो आवाज उठाता है उसके पीछे ईडी लगा दी जाती है। उन्होंन कहा कि 70 साल का हमारा लोकतंत्र 8 साल में खत्म हो गया है।

राहुल के इस हमले का जवाब देते हुए बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, राहुल गांधी की दादी ने मीडिया पर पाबंदी लगाई थी। ये लोग लोकतंत्र की नसीहत हमें देते हैं। राहुल गांधी जी आप एक सवाल का जवाब दीजिए कि क्या आपकी पार्टी में कोई लोकतंत्र है? कांग्रेस में अच्छे नेता हैं, लेकिन सोनिया जी, राहुल जी और प्रियंका जी की ही पार्टी है। जब लोगों ने आपको रिजेक्ट कर दिया है तो हम इसके लिए कहां से जिम्मेदार हैं।

उन्होंने कहा कि, 2019 में इन्होंने हमारे पीएम के लिए क्या-क्या नहीं कहा। लेकिन देश ने उन्हें हरा दिया। आपकी बहन यूपी गई, लेकिन जनता ने आपको एक भी सीट नहीं दी। उन्होंने आगे कहा कि, आज डिफेंस डील में कोई कट नहीं होता है। बिचौलियों का रास्ता बंद हो चुका है।

बीजेपी नेता ने कहा कि, राहुल गांधी कहते हैं कि वो हमेशा सच बोलते हैं। लेकिन हम पूछना चाहते हैं कि वो जमानत पर क्यों चल रहे हैं। आज देश को बताने की जरूरत है कि नेशनल हेराल्ड का मामला क्या है। ये पूरा केस हमारी सरकार के आने से पहले का है। इसमें धोखाधड़ी और षड़यंत्र का आरोप है।

धारा 370 का भी जिक्र
बीजेपी नेता ने धारा 370 का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि, आज धारा 370 को खत्म किया गया। आज कश्मीर में तिरंगा लहरा रहा है और जयजयकार हो रही है। उन्होंने कहा कि, ये लोग हिटलर की बात करते हैं। लेकिन इमरजेंसी के समय तानाशाही इस पूरे देश ने देखी है।

ये भी पढ़ें- RBI Repo Rate Hike: आरबीआई ने फिर कर्ज किया महंगा, बढ़ जाएगी होम लोन की EMI

संबंधित समाचार