पीलीभीत: बिजली विभाग की लापरवाही से चली गई युवक की जान, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। पेड़ के बीच से गुजर रही हाइटेंशन बिजली लाइन के करंट की चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गई। बारिश के बीच वह जैसे ही पेड़ के नजदीक आया, करंट ने चपेट में ले लिया। न्यूरिया पुलिस ने सूचना मिलने पर जानकारी जुटाई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम …

पीलीभीत, अमृत विचार। पेड़ के बीच से गुजर रही हाइटेंशन बिजली लाइन के करंट की चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गई। बारिश के बीच वह जैसे ही पेड़ के नजदीक आया, करंट ने चपेट में ले लिया। न्यूरिया पुलिस ने सूचना मिलने पर जानकारी जुटाई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

न्यूरिया थाना क्षेत्र के खरौंसा गांव निवासी जीवन लाल का 30 वर्षीय पुत्र सोमपाल खेती करता था। गुरुवार शाम को वह घर पर चारा खांद रहे थे। परिसर में ही एक पेड़ है। जिसके पास से बिजली की हाइटेंशन लाइन गुजर रही है। बारिश के बीच सोमपाल पेड़ के नजदीक पहुंचा ही था कि उसे करंट लग गया। चीखने की आवाज सुनकर परिवार वाले बाहर आए तो युवक बेसुध हालत में था। उसे अस्पताल लेकर जाते समय ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। पिता ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। न्यूरिया पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। एसओ मनोज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: शौच के लिए गए युवक की डैम में डूबकर मौत

संबंधित समाचार