उन्नाव : तालाब में गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के घूर गांव में उस वक्त चीख-पुकार मच गई। जब पुलिस ने तालाब से एक मजदूर के शव को बरामद किया है। बताया जा रहा कि मजदूर की मौत तालाब में डूबने से गई है। जबकि परिजन हत्या की आंशका जता रहे हैं। इसके बाउ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस …

उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के घूर गांव में उस वक्त चीख-पुकार मच गई। जब पुलिस ने तालाब से एक मजदूर के शव को बरामद किया है। बताया जा रहा कि मजदूर की मौत तालाब में डूबने से गई है। जबकि परिजन हत्या की आंशका जता रहे हैं। इसके बाउ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया है।

बता दें कि पुरवा थानाक्षेत्र के घूर गांव निवासी संग्राम (45) ससुराल में रहकर तालाब में सिंघाडे़ की खेती करता था। बता दें कि गुरूवार की शाम को खाना खाने के बाद वह लेट गया था लेकिन देर रात वह रखवाली के लिए तालाब गया था। इसी बीच पैर फिसलने से वो तालाब में गिर गया और गहरे पानी में चला गया।

शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने तालाब में उसके शव को उतराते देखा तो फौरन परिजनों को सूचना दी। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी चंद्रकांत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिजन हत्या की आंशका जता कर शव को तालाब में फेंक देने की बात कह रहे हैं। जबकि पुलिस और पीड़ित परिवार की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।

यह भी पढ़ें:- बहराइच: तालाब के निकट चौकीदार का मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

संबंधित समाचार