हरदोई : 500 रुपये के लेनदेन में रिटायर्ड फौजी ने की फायरिंग, वायरल वीडियो से सबूत जुटा रही पुलिस
हरदोई, अमृत विचार। सिर्फ 500 रुपये के लेन-देन की बात का इतना बड़ा बतंगड़ बन गया कि शहर में एक युवक ने रिटायर फौजी को मारने के इरादे से उसे ईंट ले कर दौड़ा लिया। इसके बाद फौजी ने अपना बचाव करते हुए फायरिंग कर दी। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से …
हरदोई, अमृत विचार। सिर्फ 500 रुपये के लेन-देन की बात का इतना बड़ा बतंगड़ बन गया कि शहर में एक युवक ने रिटायर फौजी को मारने के इरादे से उसे ईंट ले कर दौड़ा लिया। इसके बाद फौजी ने अपना बचाव करते हुए फायरिंग कर दी। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से शहर में हड़कंप मच गया। इस बारे में सीओ सिटी विनोद कुमार द्विवेदी का कहना है कि मामले की सारी सच्चाई को सामने लाने के लिए गहराई जांच की जा रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो कोतवाली शहर इलाके के नारायण धाम विभूति नगर का है। बताया गया है कि यहां के रहने वाले का एक रिटायर्ड फौजी व एक युवक के बीच 500 रुपये का लेन-देन था। उसी को ले कर पहले तो दोनों के बीच नोंक-झोंक हुई, उसके बाद युवक ने फौजी को मारने के लिए ईंटा उठाया,फौजी वहां से अपनी जान बचा कर भागा। उसने अपने बचाव में मकान की छत पर चढ़ कर वही से फायरिंग करने लगा। उसने करीब तीन राउंड फायरिंग की। सीसीटीवी कैमरे का वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो वायरल होने से शहर में हुए इस बवाल की जानकारी पुलिस के साथ-साथ पब्लिक को लगी। इस बारे में सीओ सिटी विनोद कुमार द्विवेदी का कहना है कि रिटायर्ड फौजी ने अपने बचाव में फायरिंग करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि हकीकत जानने के लिए गहराई से जांच कराई जा रही है। हालांकि अमृत विचार इस प्रकार के किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें –मुरादाबाद: गुरुजी का ‘गोलमाल’, सरकारी स्कूल का कमरा 15 हजार में बेच दिया
