लखनऊ : कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले -आज पार्टी ने किया रामभक्तों का अपमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। महंगाई और बेरोजगारी को लेकर शुक्रवार को हुए कांग्रेस के प्रदर्शन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज कांग्रेसियों ने काले कपड़े पहनकर जो प्रदर्शन किया है, यह रामभक्तों का अपमान है। यह अयोध्या दिवस का अपमान है। भारत के लोकतंत्र का अपमान है। …

लखनऊ, अमृत विचार। महंगाई और बेरोजगारी को लेकर शुक्रवार को हुए कांग्रेस के प्रदर्शन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज कांग्रेसियों ने काले कपड़े पहनकर जो प्रदर्शन किया है, यह रामभक्तों का अपमान है। यह अयोध्या दिवस का अपमान है। भारत के लोकतंत्र का अपमान है। भारत की न्यायपालिका के सम्मान का अपमान है। कांग्रेस के इस कृत्य की हम निंदा करते हैं। कांग्रेस इसके लिए देश से माफी मांगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिस प्रकार का आचरण कर रही है, मुझे लगता है कि कोई भी भारत का आस्थावान व्यक्ति इसका समर्थन नहीं कर सकता है। यह रामभक्तों का अपमान है। कांग्रेस को इसके लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए। इस प्रकार के कृत्य को देश कतई स्वीकार नहीं कर सकता है।

सीएम ने कहा कि आज अयोध्या दिवस है। सैकड़ों वर्षों से हर आस्थावान भारतीय को इस दिवस का इंतजार था। श्रीरामजन्म भूमि मंदिर निर्माण के आरंभ का दिवस। भारत के लोकतंत्र को सम्मान देने वाला दिवस है। यह भारत की न्या¹यपालिका की ताकत को दुनिया के सामने अहसास कराने वाला दिवस है यानी उच्चतम न्यायालय के सम्मान का दिवस है।

यह भी पढ़ें –लखनऊ : भाजपा पर अखिलेश का निशाना, बोले -तिरंगा यात्रा के साथ बीजेपी करा सकती है दंगा

संबंधित समाचार