लखनऊ : अखिलेश को डिप्टी सीएम ने दिया जवाब, बोले -दंगा कराने वाले नहीं कर सकते तिरंगे का सम्मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। तिरंगा यात्रा पर दंगे की आशंका व्यक्त करने के समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के व्यक्तव्य पर पलटवार करते हुये उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि दंगा कराने वाले कभी तिरंगे का सम्मान नहीं कर सकते। पाठक ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि बांटने का काम …

लखनऊ, अमृत विचार। तिरंगा यात्रा पर दंगे की आशंका व्यक्त करने के समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के व्यक्तव्य पर पलटवार करते हुये उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि दंगा कराने वाले कभी तिरंगे का सम्मान नहीं कर सकते।
पाठक ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि बांटने का काम तो अखिलेश यादव ने किया है, जो कुनबा कभी सपा की ताकत था, आज वही सबसे बड़ी कमजोरी बन गया है। उनकी इसी मानसिकता की वजह से आज सपा डूबती नैया बन गई है।

डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि अखिलेश यादव ने सैफई को ही पूरा प्रदेश समझ लिया था, तभी तो प्रदेश के विकास के बजाय वह सिर्फ सैफई तक ही सीमित थे। मेरी उन्हें सलाह है कि रात में सपने देखने के बजाय दिन में देखना शुरू करें।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार की सोच ही भाई, भतीजावाद और जातिवाद तक सीमित थी। सपा सरकार में रोजाना दंगे होते थे जबकि बीजेपी सरकार में कानून व्यवस्था की देशभर में दुहाई दी जा रही है। योगी मॉडल दूसरे प्रदेश अपने प्रदेशों में लागू कर रहे हैं। दलितों, पिछड़ों और मुस्लिमों के लिए जितना काम योगी सरकार ने किया है, उतना पिछली किसी सरकार ने नहीं किया होगा।

यह भी पढ़ें –बरेली: सीबीएसई की 23 से होगी कंपार्टमेंट की परीक्षा, जानें डिटेल्स

संबंधित समाचार