साक्षी मलिक ने भी किया कमाल, गोंजालेज को चित कर जीता GOLD, भारत को कुश्ती में मिला दूसरा स्वर्ण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बर्मिंघम। भारत की शीर्ष पहलवान साक्षी मलिक ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कनाडा की एना गोंजालेज के खिलाफ फाइनल में शानदार वापसी करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। साक्षी ने गोंजालेज को चित्त (विन बाई फॉल) करके स्वर्ण पदक जीता। साक्षी पहले हाफ के अंत तक मैच में 4-0 से पीछे चल रही थीं, लेकिन …

बर्मिंघम। भारत की शीर्ष पहलवान साक्षी मलिक ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कनाडा की एना गोंजालेज के खिलाफ फाइनल में शानदार वापसी करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। साक्षी ने गोंजालेज को चित्त (विन बाई फॉल) करके स्वर्ण पदक जीता। साक्षी पहले हाफ के अंत तक मैच में 4-0 से पीछे चल रही थीं, लेकिन दूसरे हाफ में उन्होंने शानदार वापसी की। साक्षी ने पहले गोंज़ालेज़ को दो बार टेकडाउन करके मैच को 4-4 की बराबरी पर पहुंचाया, और फिर अपनी प्रतिद्वंदी को चित्त करते हुए उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला स्वर्ण प्राप्त किया।

भारत कुश्ती में अब तक दो स्वर्ण और एक रजत सहित तीन पदक जीत चुका है। इससे पहले, अंशु मलिक 57 किग्रा महिला में रजत जबकि बजरंग पूनिया 65 किग्रा पुरुष वर्ग में स्वर्ण जीत चुके हैं।

ये भी पढ़ें – कॉमनवेल्थ गेम्स: बजरंग पूनिया ने किया कमाल, कनाडा के पहलवान को हराकर जीता गेल्ड मेडल

संबंधित समाचार