बरेली: अपना दल एस को मिला राज्य स्तरीय दर्जा, अगले महीने से बनाएगी कार्यकर्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अपना दल एस के बरेली विधि मंच ने पार्टी को राज्य स्तरीय दर्जा प्राप्त होने पर मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस अवसर पर प्रदेश सचिव विधि मंच गजेंद्र पटेल एडवोकेट ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल केंद्रीय मंत्री भारत सरकार व हम सबके अभिभावक उत्तर …

बरेली, अमृत विचार। अपना दल एस के बरेली विधि मंच ने पार्टी को राज्य स्तरीय दर्जा प्राप्त होने पर मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस अवसर पर प्रदेश सचिव विधि मंच गजेंद्र पटेल एडवोकेट ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल केंद्रीय मंत्री भारत सरकार व हम सबके अभिभावक उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल व राष्ट्रीय स्तर के सभी पदाधिकारियों की मेहनत का फल है। अभी और ऊंचाइयों तक पहुंचना है। इसके लिए अगले महीने से बूथ स्तर तक कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य पार्टी ने रखा है।

कार्यकर्ता अपना-अपना समय रहते लक्ष्य को पूरा करेंगे। प्रदेश सचिव विधि मंच अनुज कुमार ने कहा कि कर्मठ कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी का उत्थान हुआ है। विधि मंच के जिलाध्यक्ष प्रेम शंकर गंगवार ने सभी पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। उनके साथ राजेश शाक्य एडवोकेट, राकेश गंगवार एडवोकेट, रामेश्वर दयाल गंगवार एडवोकेट, संजीव सक्सेना, सूरजपाल एडवोकेट सहित पदाधिकारियों ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कोषाध्यक्ष साबिर हुसैन भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: मातृ वंदना योजना घोटाले में घिरा स्वास्थ्य विभाग, सीएमओ को दिया नोटिस

संबंधित समाचार