लखनऊ : खुद के अपहरण का नाटक रच फिरौती लेने वाला गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृतविचार । खुद के अपहरण का झूठा नाटक रचकर परिजनों से फिरौती ऐंठने वाले युवक को सआदतगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक शम्सी रुस्तम नगर का रहने वाला है। मामले की जानकारी देते हुए सआदतगंज कोतवाली प्रभारी सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि गत 3 अगस्त को शम्सी की पत्नी फरहीन फातिमा ने …

लखनऊ, अमृतविचार । खुद के अपहरण का झूठा नाटक रचकर परिजनों से फिरौती ऐंठने वाले युवक को सआदतगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक शम्सी रुस्तम नगर का रहने वाला है।

मामले की जानकारी देते हुए सआदतगंज कोतवाली प्रभारी सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि गत 3 अगस्त को शम्सी की पत्नी फरहीन फातिमा ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि 4-5 अज्ञात लोगों ने उसके पति का अपहरण कर लिया है और चार लाख रुपये फिरौती ले ली है। जांच के दौरान पाया गया कि शम्सी ने अपने दोस्तों मो. समीर और शाहिद के साथ मिलकर अपहरण का झूठा नाटक रचा था और परिजनों से चार लाख रुपये फिरौती लेकर हड़प लिये थे।

गुप्त सूचना पर शुक्रवार को चौपाटिया कालोनी के पास स्थित पार्क से शम्सी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से फिरौती के 50,000 रुपये बरामद किये गये। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें –बरेली: 74 डॉक्टरों के पद खाली, देहात में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

संबंधित समाचार