पीलीभीत के दो लोगों को सांप ने काटा, हालात बिगड़ने पर बरेली जिला अस्पताल में भर्ती
बरेली, अमृत विचार। बरसात में सांप के काटने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कुछ दिन पहले बरेली में दो बहनों को सांप ने काट लिया था। जिसमें एक बहन की मौत हो गई। अब पीलीभीत में दो लोगों को सांप काटने पर बरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीलीभीत के थाना जहानाबाद …
बरेली, अमृत विचार। बरसात में सांप के काटने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कुछ दिन पहले बरेली में दो बहनों को सांप ने काट लिया था। जिसमें एक बहन की मौत हो गई। अब पीलीभीत में दो लोगों को सांप काटने पर बरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीलीभीत के थाना जहानाबाद के रहने वाले 28 वर्षीय आकाश ने बताया कि शुक्रवार देर रात खेत से घास काट कर घर लौट रहा था। तभी रास्ते में सांप ने काट लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया परिवार की मदद से सीएचसी सेंटर लाया गया। हालात में सुधार न होने पर उसे बरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीलीभीत के ही थाना बीसलपुर के रहने वाले 60 वर्षीय रामचंद्र ने बताया शनिवार की सुबह साढ़े सात बजे घर में कंडे के बटवा में सांप निकल आया और उसने हाथ में काट लिया हालात बिगड़ने पर उन्हें बरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ये भी पढ़ें : बरेली: तीन गैंगेस्टरों ने दहशत-अपराध से जुटाई 1.46 करोड़ की संपत्ति, होगी जब्त
