गाजियाबाद: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। महिला के गले से सोने की चेन लूटकर भाग रहे दो चेन लुटेरों को पुलिस ने बीती रात को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हुआ, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा, सोने की चेन व मोटरसाइकिल बरामद …

गाजियाबाद। महिला के गले से सोने की चेन लूटकर भाग रहे दो चेन लुटेरों को पुलिस ने बीती रात को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हुआ, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा, सोने की चेन व मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक नगर (द्वितीय ) ज्ञानेंद्र सिंह ने शनिवार की सुबह को बताया कि देर रात में इंदिरापुरम क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश एक महिला के गले से चेन लूटकर कर फरार हो गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की और चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान कनावनी नहर के पास चौकी इंचार्ज चेकिंग कर रहे थे तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग वहां से गुजरे, जिनकी स्थिति संदिग्ध थी।

पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे रुके नहीं बल्कि का मोटरसाइकिल को तेज गति से दौड़ाने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया और उन्हें कुछ ही दूरी पर घेर लिया। खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर गया, जिसको पुलिस ने दबोच लिया। इसी के साथ दूसरे बदमाश को भी पुलिस ने पकड़ लिया।

ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम जितेंद्र उर्फ जीतू तथा सलमान बताएं। जितेंद्र उर्फ जीतू त्रिलोकपुरी दिल्ली तथा सलमान संगम विहार दिल्ली का निवासी है। इन दोनों के खिलाफ दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, लोनी आदि क्षेत्रों में अपराधिक मामले दर्ज हैं। यह शातिर चेन स्नेचर है उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-गाजियाबाद : पुलिस मुठभेड़ में दो भाई गिरफ्तार, साले और चाचा की हत्या कर थे फरार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका