मुरादाबाद : नगर आयुक्त ने मोहर्रम के ताजिया जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण, साफ-सफाई के दिए निर्देश
मुरादाबाद,अमृत विचार। नगर आयुक्त संजय चौहान ने मोहर्रम के ताजिया जुलूस मार्ग की साफ-सफाई के साथ चूना छिड़काव और फागिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने शनिवार को सिविल लाइंस, कोतवाली, तहसील स्कूल, पानदरीबा, फैजगंज आदि क्षेत्रों में व्यवस्था का निरीक्षण किया। मुगलपुरा, जीआईसी क्षेत्र में सफाई निरीक्षक को ताजिया जुलूस मार्ग पर शाम …
मुरादाबाद,अमृत विचार। नगर आयुक्त संजय चौहान ने मोहर्रम के ताजिया जुलूस मार्ग की साफ-सफाई के साथ चूना छिड़काव और फागिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने शनिवार को सिविल लाइंस, कोतवाली, तहसील स्कूल, पानदरीबा, फैजगंज आदि क्षेत्रों में व्यवस्था का निरीक्षण किया।
मुगलपुरा, जीआईसी क्षेत्र में सफाई निरीक्षक को ताजिया जुलूस मार्ग पर शाम को फागिंग और सैनिटेशन कराने के निर्देश दिए। करूला स्थित कर्बला के मैदान में निरीक्षण के समय मोहर्रम कमेटियों के पदाधिकारियों ने मैदान में मिट्टी को समतल करने का अनुरोध किया। जिस पर नगर आयुक्त ने संबंधित को जरूरी संसाधन मंगाकर काम कराने के लिए कहा।
इसी क्रम में नगर आयुक्त ने दिल्ली रोड पर नगर निगम की ओर से कांवडियों की सेवा के लिए लगे शिविर में पर्याप्त कर्मचारी तैनात करने और साफ सफाई के लिए हर शिविर में तीन तीन सफाई कर्मचारी और सफाई नायक तैनात करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह, मुख्य अभियंता दिनेश सचान, महाप्रबंधक जल अरूणेन्द्र राजपूत, सहायक अभियंता रईस अहमद सहित अन्य क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक, सफाई नायक आदि उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : मतदेय स्थल पर कल लगेगा आधार नंबर एकत्रीकरण विशेष शिविर
