इटावा : सपा पर तंज कसते हुए क्या कह गए शिवपाल…आप भी जानें
इटावा । जिलें में पहुंचे शिवपाल यादव ने सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल के ऊपर किए गए ट्विट पर मीडिया से बातचीत की। बता दें कि, शिवपाल यादव ने हाल ही में ट्वीट करके सपा पर मुस्लिम नेताओं की लड़ाई न लड़ने को लेकर सपा पर सियासी तंज कसा था। इसके बाद राजनैतिक गलियारे में …
इटावा । जिलें में पहुंचे शिवपाल यादव ने सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल के ऊपर किए गए ट्विट पर मीडिया से बातचीत की। बता दें कि, शिवपाल यादव ने हाल ही में ट्वीट करके सपा पर मुस्लिम नेताओं की लड़ाई न लड़ने को लेकर सपा पर सियासी तंज कसा था। इसके बाद राजनैतिक गलियारे में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी थी। बता दें कि शिवपाल ने सपा राष्ट्रीय महासचिव की सीएम योगी से मुलाकात को लेकर तंज कसा था।
बता दें कि प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव शुक्रवार देर शाम चौगुर्जी पहुंचे थे। शनिवार को उन्होनें अपने समर्थकों से मुलाकात की। इसके अलावा हाल ही में सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एटा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह के पक्ष में सही जांच पड़ताल के मामले को लेकर मिले थे।
इसके बाद प्रसपा अध्यक्ष ने प्रोफेसर के शिकायती पत्र को ट्वीट करते हुए सपा नेता आजम खां, शहजिल इस्लाम, नाहिद हसन को लेकर सपा पर सियासी तंज मारा था। उस वक्त शिवपाल ने लिखा था कि “न्याय की यह लड़ाई अधूरी क्यों है? आजम खान साहब, नाहिद हसन, शहजिल इस्लाम….. और अन्य कार्यकर्ताओं के लिए क्यों नही ?” इस ट्वीट के बाद राजनैतिक पार्टियों और दलों में सपा प्रसपा के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं।
इस पर शिवपाल का कहना है कि “जो मैंने ट्वीट किया क्या गलत किया है। जो मुझे दिखा है वही किया है। और जिसका नाम ले रहे है वो बहुत छोटे छोटे लोग हैं। यह तो मेरे साथ सीखे है और सिखाया है मैने, हमने हमेशा जनता की लड़ाई को लड़ा है।” कहा कि हम पिछले 22 सालों से स्वतंत्र दिवस पर यात्रा निकालते हैं।
यह भी पढ़ें:- शिवपाल यादव ने रामगोपल की सीएम योगी से मुलाकात पर साधा निशाना, कहा- न्याय की यह लड़ाई अधूरी क्यों?
