लखनऊ : रोडवेज को जल्द मिलेंगी 148 नई बस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। रोडवेज के बस बेड़े में जल्द ही 148 नई बसें शामिल हो जायेंगी। इन बसों के शामिल होने से प्रदेश भर के यात्रियों का सफर में राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी नौ अगस्त को 148 रोडवेज बसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। नई बसों का यह बेड़ा राजधानी पहुंच …

लखनऊ, अमृत विचार। रोडवेज के बस बेड़े में जल्द ही 148 नई बसें शामिल हो जायेंगी। इन बसों के शामिल होने से प्रदेश भर के यात्रियों का सफर में राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी नौ अगस्त को 148 रोडवेज बसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। नई बसों का यह बेड़ा राजधानी पहुंच चुका है।

रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार जिन डिपो में बसों की संख्या कम है और यात्री अधिक, उन डिपो इनमें से बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। लखनऊ परिक्षेत्र के कैसरबाग और चारबाग डिपो को भी नई बसें मिलना तय है। लखनऊ के चारबाग और कैसरबाग डिपो को 10-10 बसें संचालन के लिए दी जायेंगी। कोरोना काल के बाद पहली बार रोडवेज बस बेड़े में नई बसें शामिल होने जा रही हैं। सभी साधारण बसें लंबे रूट पर चलाने की तैयारी है।

यह भी पढ़ें –लखनऊ : जेई ने खरीदी थी ग्राम समाज की विवादित जमीन, सुसाइड मामले को सुलझाने में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार