बहराइच: दौलतपुर गांव में अचानक घुसा बाढ़ का पानी, मुश्किल में लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले में बारिश नहीं हो रही है। लेकिन नेपाल से आ रहा पानी बाढ़ का सबब बन गया है। रविवार सुबह 10 बजे अचानक पानी दौलतपुर गांव में पहुंच गया। अचानक तेज रफ्तार से पानी गांव में पहुंचने पर लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना तहसील को दी गई है। लेकिन अभी तक …

बहराइच। जिले में बारिश नहीं हो रही है। लेकिन नेपाल से आ रहा पानी बाढ़ का सबब बन गया है। रविवार सुबह 10 बजे अचानक पानी दौलतपुर गांव में पहुंच गया। अचानक तेज रफ्तार से पानी गांव में पहुंचने पर लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना तहसील को दी गई है। लेकिन अभी तक कोई मौके पर पहुंचा नहीं है।

जनपद में बीते तीन दिनों से बारिश नहीं हो रही है। इससे किसान के साथ आम लोग काफी परेशान हैं। लेकिन नेपाल के पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश जिले में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न कर रही है। इस समय नदियां उफान पर हैं। रविवार सुबह लोग अपने दिनचर्या में लगे थे। तभी मिहिपुरवा तहसील के दौलतपुर गांव में अचानक तेज प्रवाह में पानी आ गया।

पानी गांव में पूरी तरह से भर गया। लोग घरों से बाहर निकल आए। इसके अलावा बेला मकन, पाठकपुरवा गांव में पानी भर गया है। नदी के तट पर स्थित तीन ग्रामीणों के मकान भी पानी में गिर गया। ग्राम प्रधान ने बाढ़ आने की सूचना तहसील को देने का प्रयास किया तो किसी अधिकारी का फोन ही रिसीव नहीं हुआ।

1985 में आई थी ऐसी बाढ़

दौलतपुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान ने बताया कि जिस तरह रविवार को पानी गांव में घुसा। ऐसी बाढ़ वर्ष 1985 में आई थी। इसको लेकर गांव के लोग सशंकित हैं।

यह भी पढ़ें:-बरेली: जिले के करीब 56 स्कूलों में घुसा बाढ़ का पानी

संबंधित समाचार