रामपुर से किशोरी को भगाकर नैनीताल पहुंचा युवक, जमकर हुई धुनाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। सरोवर नगरी नैनीताल में डीएसए पार्किंग के पास उस समय अफरातफरी मच गई जब एक युवक की कुछ लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। आक्रोशित लोग युवक को पीटते हुए मल्लीताल कोतवाली ले गए और पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में पता चला कि आरोपी युवक रामपुर से कक्षा नौ की …

नैनीताल, अमृत विचार। सरोवर नगरी नैनीताल में डीएसए पार्किंग के पास उस समय अफरातफरी मच गई जब एक युवक की कुछ लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। आक्रोशित लोग युवक को पीटते हुए मल्लीताल कोतवाली ले गए और पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में पता चला कि आरोपी युवक रामपुर से कक्षा नौ की छात्रा को भगाकर लाया था। छात्रा के परिजन की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रामपुर में पॉक्सो और संबंधित धारा में केस दर्ज कराया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, छात्रा और आरोपी को रामपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

मल्लीताल पुलिस के अनुसार, रामपुर निवासी एक किशोरी कुछ दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने आसपास बहुत खोज की। यहां तक की मुरादाबाद, बिजनौर, बरेली और आसपास के शहरों में भी लड़की की खोज की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने किशोरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट रामपुर कोतवाली में दर्ज कराई। रामपुर पुलिस किशोरी की खोजबीन कर रही थी। तभी शनिवार को किसी ने परिजनों को यह सूचना दी कि किशोरी और युवक दोनों नैनीताल में दिखाई दिए हैं। जिस पर वे नैनीताल पहुंचे, जहां उन्होंने किशोरी को युवक के साथ डीएसए पार्किंग के पास घूमते हुए देखा। जिसके बाद उन्होंने युवक की पिटाई कर दी।

मल्लीताल थाने द्वारा मामले की सूचना रामपुर पुलिस को दे दी गई है। युवक के खिलाफ पॉक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि किशोरी और संबंधित युवक को रामपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव