टॉप 10 कंपनियों में आठ का बाजार पूंजीकरण 98,235 करोड़ रुपए बढ़ा, इंफोसिस, टीसीएस में तेजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बीएसई पर सूचीबद्ध 10 सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनियों में से 8 का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह करीब ₹98,235 करोड़ बढ़ा है। इन्फोसिस के बाज़ार मूल्यांकन में सर्वाधिक ₹28,170.02 करोड़ की वृद्धि हुई जबकि टीसीएस ₹23,582.58 करोड़ की बढ़ोतरी के साथ दूसरे स्थान पर रही। इस सूची में एचडीएफसी व एचडीएफसी बैंक को छोड़कर सभी …

मुंबई। बीएसई पर सूचीबद्ध 10 सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनियों में से 8 का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह करीब ₹98,235 करोड़ बढ़ा है। इन्फोसिस के बाज़ार मूल्यांकन में सर्वाधिक ₹28,170.02 करोड़ की वृद्धि हुई जबकि टीसीएस ₹23,582.58 करोड़ की बढ़ोतरी के साथ दूसरे स्थान पर रही। इस सूची में एचडीएफसी व एचडीएफसी बैंक को छोड़कर सभी कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण बढ़ा है।

देश की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में आठ ने पिछले सप्ताह अपने बाजार मूल्यांकन में 98,234.82 करोड़ रुपये जोड़े। इस दौरान आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों इंफोसिस और टीसीएस ने जोरदार बढ़त दर्ज की।

पिछले हफ्ते बीएसई सूचकांक सेंसेक्स 817.68 अंक या 1.42 फीसदी चढ़ा। शीर्ष 10 कंपनियों में सिर्फ एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक में ही गिरावट हुई। इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 28,170.02 करोड़ रुपये बढ़कर 6,80,182.93 करोड़ रुपये हो गया।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने 23,582.58 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज की। उसका मूल्यांकन 12,31,362.26 करोड़ रुपये हो गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का बाजार मूल्यांकन 17,048.21 करोड़ रुपये बढ़कर 17,14,256.39 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 13,861.32 करोड़ रुपये बढ़कर 5,83,261.75 करोड़ रुपये हो गया।

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण 6,008.75 करोड़ रुपये बढ़कर 4,34,748.72 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 5,709.2 करोड़ रुपये बढ़कर 4,42,157.08 करोड़ रुपये हो गया।

भारतीय स्टेट बैंक का मूल्यांकन 2,186.53 करोड़ रुपये बढ़कर 4,73,584.52 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) का मूल्यांकन 1,668.21 करोड़ रुपये बढ़कर 6,21,220.18 करोड़ रुपये हो गया।

दूसरी तरफ एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 4,599.68 करोड़ रुपये घटकर 4,27,079.97 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 4,390.73 करोड़ रुपये घटकर 7,92,860.45 करोड़ रुपये रहा। शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनी का दर्जा बरकरार रखा।

ये भी पढ़ें : जल्द महंगे हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल, HPCL को अब तक का सबसे बड़ा घाटा

संबंधित समाचार