अयोध्या: घास काटने गई महिला की करंट के चपेट में आकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार/अयोध्या। घास काटने निकली महिला की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरा बाजार भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा करा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह हादसा महराजगंज थाना …

पूराबाजार/अयोध्या। घास काटने निकली महिला की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरा बाजार भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा करा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह हादसा महराजगंज थाना क्षेत्र के काजीपुर मांझा की रविवार सुबह लगभग 7:30 बजे का है। बताया जाता है कि गांव निवासी 35 वर्षीय सुनीता चौहान पुत्री स्वर्गीय राम गति चौहान रविवार की सुबह जानवरों के लिए घास काटने निकली थी। गांव के ही सुभाष चौहान के खेत में पहुंचते ही करंट की चपेट में आ गई।

थानाध्यक्ष महाराजगंज दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सिंचाई के लिए किसी ने तार बिछाया था जिसकी वजह से महिला करंट की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। मृतका के परिवार वालों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: पोल से करंट की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत

संबंधित समाचार