बदायूं: युवक की चाकू से गोदकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। सहसवान क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर खैरू के जकी मोहम्मद की दिल्ली में चाकू से गोदकर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। बता दें जकी मोहम्मद दिल्ली में ट्रक ड्राइविंग करते थे। बताया जा रहा है कि जकी मोहम्मद दिल्ली में आईसीटी से गाड़ी लोड कर निकले थे। कुछ ही दूरी पर उन्होंने …

बदायूं, अमृत विचार। सहसवान क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर खैरू के जकी मोहम्मद की दिल्ली में चाकू से गोदकर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। बता दें जकी मोहम्मद दिल्ली में ट्रक ड्राइविंग करते थे। बताया जा रहा है कि जकी मोहम्मद दिल्ली में आईसीटी से गाड़ी लोड कर निकले थे। कुछ ही दूरी पर उन्होंने शौच करने के लिए अपना ट्रक साइड से लगाया और जंगल में शौच करने चले गए। वहीं पर अज्ञात लोगों ने उनको पकड़ लिया और उनसे पैसे छीनने के लिए मारपीट करने लगे।

इस दौरान एक युवक ने ताबड़तोड़ चाकू घोप दिए जिसमें वह वहीं गिर पड़े और वह लोग वहां से भाग गए। किसी ने खून से लथपथ जकीं मोहम्मद को वहां पड़े हुए देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची और घायल युवक को हॉस्पिटल लेकर पहुंची। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं गांव में जैसे ही मौत की खबर पहुंची हड़क‍ंप मच गया। इस घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि जकी मोहम्मद के दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की हैं। लोगों ने बताया जकी मोहम्मद बहुत ही सरल स्वभाव का व्यक्ति था।

ये भी पढ़ें- बदायूं: ट्रैक्टरों की भिड़ंत में गंगा जल लेने जा रहे युवक की मौत, मचा कोहराम

 

संबंधित समाचार